वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के 4 खिलाड़ी जो अपने देश के लिए जलवे बिखेरने के बाद किया हैं दूसरे देशों का भी प्रतिनिधित्व

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (WEST INDIES CRICKET TEAM) क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल टीमों में से एक रही हैं। इस टीम ने विश्व क्रिकेट को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं। इस टीम में ऐसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं जो एक ही झटके में मैच को अपने तरफ कर सकते हैं। इस टीम के आंकड़े भी इनके खिलाड़ियों की तरह की काफी दिलचस्प हैं। आज हम आपको वेस्टइंडीज के 4 ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं जिन्होने वेस्टइंडीज की टीम में अपना जलवा दिखाने के बाद दूसरे देश के लिए खेलते हुए भी अपना जलवा दिखाया हैं।
1. हेडन वॉल्श
हेडन वॉल्श (HATDEN WALSH) वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। हेडन ने वेस्टइंडीज की टीम से खेलने से पहले 2019 में यूएसए की टीम से वनडे मैच खेला हैं। वॉल्श ने अब तक अपने करियर में 12 मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया हैं। जिसमें उन्होने 19 विकेट चटकाए हैं।
2. एकसवियर मार्शल
एकसवियर मार्शल (XAVIER MARSHALL) वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं, इस खिलाड़ी ने कैरिबयाई टीम के लिए 24 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें यह 375 रन बनाने में सफल रहे हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेलने के दस साल बाद इस खिलाड़ी ने यूएसए की टीम के लिए डेब्यू किया था। 35 साल के इस खिलाड़ी ने यूएसए के लिए खेलते हुए 13 वनडे मैचों में 221 रन बनए हैं।
3. क्लेटन लैम्बर्ट
क्लेटन लैमबर्ट (KLETON LAMBORT) वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पहले खिलाड़ी थे, जिन्होने कैरिबयाई टीम के लिए खेलने के बाद दूसरे देश के लिए खेलना शुरू किया था। क्लेटन ने 15 मार्च 1990 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। यूएसए के लिए क्रिकेट खेलने से पहले क्लेटन 6 साल तक वनडे मैचों से दूर थे।
4. एंडरसन कमिंस
ऑलराऊंडर खिलाड़ी एंडरसन कमिंस (ANDERSON CUMMINS) ने 1991 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। 1991 से 1995 तक यह खिलाड़ी टीम का सबसे एक्टिव प्लेयर बनकर टीम में शामिल था। वेस्टइंडीज के लिए आखिरी वनडे खेलने के 12 साल बाद एंडरसन ने कनाडा के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
Tags: एंडरसन कमिंस, क्लेटन लैम्बर्ट, वेस्टइंडीज क्रिकेेट टीम,