WestIndies के कप्तान घमंड में दिखे चूर, कहा “अब तीसरा भी जीतेंगे…” फाइनल से पहले ही जीत की कर दी घोषणा

By Sameeksha dixit On July 30th, 2023
WestIndies

WestIndies: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया वहां शानदार प्रदर्शन कर रही है और वेस्ट इंडीज को हराने के लिए हर पुरजोर खोशिश कर रही है. ऐसे में अब वेस्ट इंडीज के कप्तान का घमंड सामने आया है. जबकि वो जानते हैं की टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर किंग कोहली तक हर एक खिलाड़ी फॉर्म में चल रहा है और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं की जीत के बाद कैसे वेस्ट इंडीज के कप्तान को घमंड आ गया है.

WestIndies ने जीता पहला मैच, तो कप्तान के सर चढ़ा जीत का बुखार

मिली जानकारी के मुताबिक, बारबाडोस वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य मिला था. कैरेबियन टीम ने 36.4 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया है.

बता दें की, वेस्ट इंडीज शानदार प्रदर्शन कर रही है. फ़िलहाल अब वेस्ट इंडीज (WestIndies) के कप्तान के सर जीत का भूत चढ़कर बोल रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने पचास रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. जिसके बाद वेस्ट इंडीज की टीम ने शानदार जीत हासिल की थी.

कप्तान शाई होप ने कहीं ये बातें

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, वेस्ट इंडीज (WestIndies) के कप्तान शाई होप ने कहा है की,

“जब तक मेरे योगदान से जीत मिलती है, मैं खुश हूं. जब चीजें कठिन होती हैं, तो आपको जल्दी से स्कोर करने के तरीके ढूंढने होंगे. इसलिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, हमें दो खिलाड़ी मिले जिनसे मदद मिली. बहुत संतुष्ट हूं, लक्ष्य सीरीज में वापसी करना था. हमें एक और जीतना है और जोरदार वापसी करनी है.”

 

 

ये भी पढ़ें: IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ऐसी होगी नीदरलैंड्स की प्लेइंग-XI, वेस्ट इंडीज को हराकर कर चुकी है टूर्नामेंट से बाहर

Tags: टीम इंडिया, टीम वेस्ट इंडीज,
Exit mobile version