वेस्टइंडीज के पूर्व विश्व विजेता कप्तान डैरेन सैमी को इस वज़ह से पाकिस्तान ने दिया ‘सितारा-ए-इम्तियाज़’ का खिताब

वेस्टइंडीज टीम (West Indies Cricket) को साल 2016 का टी-20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान डैरेन सैमी (Daren Sammy) को पाकिस्तानी सरकार ने ‘सितारा-ए-इम्तियाज़’ के खिताब से नवाजा है। डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर अवार्ड लेते हुए इसकी तस्वीर शेयर की है। यह खिताब पाकिस्तान सरकार द्वारा साहित्य, कला, खेल, चिकित्सा या विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के एवज में प्रदान की जाती है।
इस वजह से पाकिस्तान ने दिया सितारा-ए-इम्तियाज़ का ख़िताब
View this post on Instagram
डैरेन सैमी (Daren Sammy) हाल के समय में पाकिस्तानी क्रिकेट के साथ जुड़े हैं। पीएसएल में वो पेशावर जाल्मी के कोच और कप्तान भी रहे थे। सैमी ने पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी को लेकर अपनी ओर से काफी प्रयास भी किए थे। इस कारण सैमी को ‘सितारा-ए-इम्तियाज़’ के खिताब से नवाजा गया है। सैमी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा
“सितारा-ए-इम्तियाज’ सचमुच मेरे लिए गर्व का पल है। क्रिकेट की वजह से मैं पूरी दुनिया में घूम चुका हूं। पाकिस्तान निश्चित रूप से इन जगहों में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जो मुझे हमेशा घर जैसा महसूस कराती है। पाकिस्तान की सरकार और लोगों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है।”
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डैरेन सैमी करियर

पाकिस्ताम में सितारा-ए-इम्तियाज पुरस्कार नागरिक या सैन्य कर्मी को दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने अपने करियर में 38 टेस्ट, 126 वनडे और 68 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में सैमी ने 1323 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल रहा है।
वनडे में सैमी के नाम 9 अर्धशतक शामिल रहे। टी-20 इंटरनेशनल में सैमी ने 587 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सैमी एक बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं। वनडे में 81, टेस्ट में 84 और टी-20 इंटरनेशनल में 44 विकेट अपने नाम करने का कमाल इस खिलाड़ी ने कर दिखाया था।
Tags: डैरेन सैमी, वेस्टइंडीज टीम, सितारा-ए-इम्तियाज़,