ऋषभ पंत आगे चलकर भारतीय टी20 टीम से हो सकते हैं बाहर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दी है बड़ी भविष्यवाणी

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम इंडिया (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का चौथा मैच आज 17 जून राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (SAURASHTRA CRICKET STADIUM) में शाम 7ः00 बजे से खेला जा रहा है। ऋषभ पंत को इस सीरीज में भारत की कप्तानी करने का मौका मिला हैं।
इस सीरीज में बतौर कप्तान ना तो उनका बोल रहा हैं और ना ही उनकी कप्तानी। ऐसे में पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर (WASSIM JAFFER) ने ऋषभ के भारतीय टीम में टिके रहने पर एक बड़ा बयान दिया हैं।
ऋषभ भविष्य में हो सकते हैं टीम से बाहर- वसीम जाफर

भारत साऊथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज में ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई। लेकिन इस सीरीज मे कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं। भारत को अभी आगामी टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) का हिस्सा भी होना हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बात करते हुए ऋषभ पंत के भारतीय टीम में भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होने कहा है-
“आपके पास केएल राहुल है, एक बार जब वह वापस आता है, तो ऋषभ पंत साइड में आता है, वह एक विकेटकीपर भी है। अगर दिनेश कार्तिक का खेलना तय है तो वह एक विकेटकीपर हैं। इसलिए, मैं बहुत निश्चित नहीं हूं, जिस तरह से ऋषभ पंत ने हाल ही में खेला है, मैं उसे निश्चित नहीं कहूंगा।”
“मुझे लगता है कि उन्हें अभी भी रन बनाने और लगातार स्कोर करने की जरूरत है। उन्होंने आईपीएल में ऐसा नहीं किया है, उन्होंने कई अंतराष्ट्रीय टी 20 में ऐसा नहीं किया है और मैंने कई बार ऐसा कहा है। जिस तरह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खेला है, जिस तरह से उन्होंने कुछ एकदिवसीय पारियों में भी खेला है, वैसा टी20 में नहीं किया है। मैं यह नहीं कहूंगा कि ऋषभ पंत मेरे लिए निश्चित हैं।”
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं ऋषभ पंत

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल (KL RAHUL) भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले थे। लेकिन सीरीज के एक दिन पहले ही चोट लगने के चलते वो सीरीज से बाहर हो गए और उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई। सीरीज के पहले दो मुकाबले भारत ने हारे थे। लेकिन तीसरे मुकाबले में भारत ने अच्छा खेल दिखाकर 48 रनों से मुकाबला जीता हैं।
इस सीरीज में कप्तान ऋषभ खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 3 मुकाबलों में वो सिर्फ 40 रन ही बना पाए हैं और इससे पहले आईपीएल 2022 के सीजन में भी वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऋषभ शुरूआत तो अच्छी करते थे। लेकिन पारी को बड़ा नहीं कर पाते थे। आईपीएल में 14 मुकाबलों में ऋषभ सिर्फ 340 रन ही बना पाए हैं। केएल राहुल, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक इस वक्त खतरनाक फॉर्म में हैं। जो ऋषभ के भारतीय टीम में रहने पर मुश्किलें खड़े कर सकती हैं।
Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,