श्रीलंका क्रिकेट टीम के वानिंदु हसरंगा ने की अपनी गर्लफ्रैंड से शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

श्रीलंका क्रिकेट टीम के वानिंदु हसरंगा ने की अपनी गर्लफ्रैंड से शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा ने अपनी गर्लफ्रैंड से शादी कर ली है। आईपीएल से पहले अपनी गर्लफ्रेंड विंद्या से शादी कर ली है। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर और आलराउंडर वनिंदु हसरंगा हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। वानिंदु और उनकी गर्लफ्रेंड विंद्या से शादी कर ली है, इसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। लेकिन वानिंदु ने अपनी शादी के कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम से इन दिनों क्रिकेट से छुट्टी ले रखी है, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं।

इन दिनों छुट्टी पर हैं हरसंगा

वानिंदु हरसंगा अपनी शादी के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी भी ले रखी है। इस कारण ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में नहीं दिखे थे। वायरल हो रहे फोटोज में वानिंदु हसरंगा और उनकी पत्नी काफी सुंदर लग रहे हैं।

फैंस को भी वानिंदु हसरंगा की शादी की तस्वीर खूब रास आ रही है और काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। उन्होंने फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिस पर काफी लाइक्स आ रहे हैं।

व्हाइट कलर का पहना था सूट

वानिंदु हसरंगा ने अपनी शादी में व्हाइट कलर का सूट पहना था, वहीं उनकी पत्नी व्हाइट गाउन में बला की खूबसूरत सुंदर लग रही है। वानिंदु हसरंगा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। टीम को इस बार भी हसरंगा से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। वानिंदु हसरंगा अपनी टीम श्रीलंका के साथ-साथ आईपीएल में भी अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं।

Exit mobile version