वीरेंद्र सहवाग के भांजे ने रणजी ट्रॉफी में मचाया कोहराम, 9 विकेट लेकर टीम को दिलाई जीत, क्या कटेगा टीम इंडिया का टिकट?

By Akash Ranjan On June 14th, 2022
वीरेंद्र सहवाग के भांजे ने रणजी ट्रॉफी में मचाया कोहराम, 9 विकेट लेकर टीम को दिलाई जीत, क्या कटेगा टीम इंडिया का टिकट?

जैसा मामा वैसा भतीजा बस फर्क सिर्फ इतना है कि मामा अपने जमाने में विरोधियों को बल्ले से कुचल दिया करते थे और दूसरा गेंद से आग उगलकर भी यही काम कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के भतीजे मयंक डागर के भतीजे (Mayank Dagar) की, जो सहवाग के चचेरी बहन के बेटे है।

भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके मयंक डागर (Mayank Dagar) बाएं हाथ के स्पिनर होने के अलावा बल्ले से हाथ भी खोलते हैं। लेकिन, फिलहाल तो उन्होंने अपनी फिरकी का जादू बिखेर दिया है। रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मैच में मयंक ने एक, दो नहीं बल्कि 9 विकेट लिए और ऐसा करते हुए अपनी टीम हिमाचल प्रदेश की जीत के हीरो बने।

वीरेंद्र सहवाग के भांजे ने रणजी ट्रॉफी में मचाया कहर

वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SHEWAG) इंडिया टीम का वो खिलाड़ी, जिसे सोचकर दिमाग में एक ही बात आती है, वो है ताबतोड़ बल्लेबाज़ी। सहवाग हमेशा अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर रहे। जब क्रिकेट इतना तेज़ नहीं था, तब उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी से वो करके दिखाया जो बल्लेबाज़ आज भी आसानी से नहीं कर पाते हैं। वहीं अब, वीरेंद्र सहवाग (VIRAENDRA SHEWAG) के भांजे ने भी मामा जैसा ही कुछ कारनामा किया है, जिसे लेकर उसकी चारो तरफ चर्चाएं हो रही हैं।

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में हाल ही में हुए त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश के बीच मैच में, मयंक डागर (Mayank Dagar) ने अपनी गेंदबाज़ी से कहर ढा दिया। त्रिपुरा के बल्लेबाज़ों के पास मयंक की गेंदबाज़ी का जवाब नहीं था। मयंक ने त्रिपुरा के खिलाफ कुल 9 विकेट चटकाए हैं और हिमाचल प्रदेश को यह मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि त्रिपुरा के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब कप्तान अंकित कलशी को मिला जिन्होंने ज़बरदस्त शतकीय पारी खेली थी।

9 विकेट लेकर मचा दिया रणजी में कोहराम

मयंक डागर (Mayank Dagar) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में हिमाचल के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ अपनी गेंदबाज़ी से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने पहली पारी में कुल 21.2 ओवर के स्पेल में 4 मेडन ओवर के साथ 55 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए हैं। जिसमें 3 विकेट टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों के थे।

वहीं दूसरी पारी में भी मयंक डागर (Mayank Dagar) की गेंदबाज़ी का कहर कम नहीं हुआ। उन्होंने दूसरी पारी में 13.4 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 30 रन देकर 4 विकेट झटकाए और टीम के सबसे कामियाब गेंदबाज़ रहे। ऐसे मयंक ने दोनों परियों को मिलाकर मैच में सिर्फ 85 रन देकर 09 विकेट लिए हैं, जोकि बहुत ही ज़बरदस्त परफॉर्मेंस है।

Tags: मयंक डागर, रणजी ट्रॉफी, वीरेंद्र सहवाग,