वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा खुलासा करके बताया धोनी की वजह से 2008 में लेने वाले थे संन्यास, इस दिग्गज ने बचाया था करियर

By Akash Ranjan On June 2nd, 2022
वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा खुलासा करके बताया धोनी की वजह से 2008 में लेने वाले थे संन्यास, इस दिग्गज ने बचाया था करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए सात साल होने को हैं। उन्होंने अक्टूबर 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के कई सालों बाद वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज के शो ‘मैच पार्टी’ पर खुलासा किया है कि जब 2008 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से एमएस धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया था उन्होंने तभी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की सलाह से सहवाग ने अपना फ़ैसला बदल लिया।

रिटायरमेंट की बात मेरे दिमाग में आई थी: Virender Sehwag

क्रिकबज के शो ‘मैच पार्टी’ पर वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि जब 2008 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया था उन्होंने तभी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि,

“2008 में जब हम ऑस्ट्रेलिया में थे, रिटायरमेंट की बात मेरे दिमाग में आई थी। मैंने टेस्ट सीरीज में कमबैक किया था और 150 रन बनाए थे। वनडे इंटरनेशनल सीरीज में मैं तीन मैचों में अच्छा स्कोर नहीं बना पाया था। जिसके बाद एमएस धोनी ने मुझे प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया था। तब मेरे मन में वनडे क्रिकेट छोड़ने का ख्याल आया था।”

वीरेंद्र सहवाग का करियर बचाने में सचिन का था हांथ

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने आगे कहा कि सचिन (Sachin Tendulkar) ने उन्हे एक सलाह दी और उनकी सलाह ने सहवाग के इस फैसले को बदल दिया। उन्होंने कहा,

“तब मैंने सोचा था कि मैं बस टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा। उस समय सचिन तेंदुलकर ने मुझे रोका था। उन्होंने मुझसे कहा था कि यह तुम्हारे करियर का खराब दौर है, सिर्फ इंतजार करो, इस टूर के बाद घर वापस जाओ, उसके बाद इस बारे में गहराई से सोचो और फिर फैसला लो कि तुम्हें आगे क्या करना है।”

वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट ग्राफ़

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने 245 ओडीआई मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 15 शतक और एक दोहरे शतक के साथ 8273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका 104.34 का स्ट्राइक रेट और 35.06 का औसत रहा। वह टेस्ट मैच की 180 पारियाँ खेल चुके हैं। अपने टेस्ट करियर में वीरेंद्र ने 8586 रन जोड़े। इसके अलावा 19 टी 20 इंटरनेशनल और 104 आईपीएल मैचों में उन्होंने क्रमश: 394 और 2728 रन बनाए।

Tags: एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर,