“बहुत नींद में है प्लीज फोटो मत लीजिए”- पैपराजी को देख विराट कोहली ने वामिका की तस्वीरें ना लेने की अपील, देखें वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On August 4th, 2022
"बहुत नींद में है प्लीज फोटो मत लीजिए"- पैपाराजी को देख विराट कोहली ने वामिका की तस्वीरें ना लेने की अपील, देखें विडियो

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) के बाद से क्रिकेट से थोड़ा सा ब्रेक लिया हुआ हैं। विराट कोहली हाल ही में खेले जा रहे वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में टीम का हिस्सा नहीं हैं। विराट अब सीधा एशिया कप (ASIA CUP) और टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में ही टीम के साथ जुड़ते हुए नजर आएंगे। विराट अब भारतीय दौरे से ब्रेक लेकर अभी अपने परिवार से साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में विराट कोहली छुट्टियां बिताकर भारत लौटे हैं। एयरपोर्ट पर पैपाराजी को देखकर एक अच्छे पिता की तरह बेटी वामिका (VAMIKA KOHLI) की तस्वीरें लेने से मना करते हैं। जिसके बाद यह विडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं।

बेटी वामिका की तस्वीरें ना लेने के लिए विराट कोहली ने की अपील

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पत्नी अनुष्का शर्मा (ANUSHKA SHARMA) और बेटी वामिका (VAMIKA KOHLI) के साथ लंदन (LONDON) और पेरिस (PARRIS) से छुट्टियां मनाकर भारत लौट चुके हैं। विराट और अनुष्का ने पहले भी पैपराजी से अपील की हैं कि वो उनकी बेटी की वामिका की फोटो ना खींचे। लेकिन तब भी वामिका की तस्वीरें एक दो बार सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं।

विराट और उनका परिवार जब एयरपोर्ट पर देखे गए तो पैपराजी ने तस्वीरें लेने की कोशिश की। लेकिन एयरपोर्ट के गेट पर आते ही विराट ने पैपराजी से कैमरा बंद करने की अपील की क्योंकि वामिका गहरे नींद में थी। विराट ने कहा कि वो काफी नींद में हैं कैमरा बंद कर दीजिए। जिसके बाद कैमरामैन ने तस्वीरें नहीं खींची।

जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तस्वीरें खींचवाते नजर आए। फिर विराट कोहली भी अपने फैंस के साथ फोटो खींचवाते देखे गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा हैं।

यहां देखें वीडियो

Tags: अनुष्का शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम, वामिका कोहली, विराट कोहली,
Exit mobile version