Virat Kohli ने छुए अपने कोच के पैर, दिल्ली में बनाया रिकॉर्ड, छू लिया करोड़ो फैंस का दिल

IPL 2023: Virat Kohli ने छुए अपने कोच के पैर, दिल्ली में बनाया रिकॉर्ड, छू लिया करोड़ो फैंस का दिल

Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल 2023 का मुकाबला अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. इस बार आईपीएल में एक मामला सबसे ज्यादा चर्चित रहा. 1 मई को हुए RCB vs LSG के मुकाबले में विराट और गंभीर की लड़ाई इस साल आईपीएल का इतिहास बन गई. लेकिन अब विराट (Virat Kohli) ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से अब लोग ने विराट की वाहवाही करना शुरू कर दिया है.

Virat Kohli ने अपने गुरु का लिया आशीर्वाद, दिल्ली में छा गए कोहली

बता दें की, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 50वें मुकाबले में विराट कोहली ने आईपीएल में 7 हजार रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, विराट (Virat Kohli) ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनके परिवार के साथ उनके गुरु भी वहां मौजूद थे.

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऐसे एतिहासिक मौके पर उन्होंने अपने  बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छुए. वहां पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और अन्य परिवार के लोग मौजूद रहे.

‘चीकू’ मुस्कुराते हुए आए नज़र, देखे वायरल फोटो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले का वो दिन को याद रहेगा. विराट कोहली ने अपने कोच को देखकर उनके पैर छुए. गुरु-शिष्य का ये अनोखा नजारा क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गया. विराट कोहली ने अपने शानदार पारी खेलने के बाद कई बाते कही.

विराट कोहली ने कहा की,

“मेरे कोच, अनुष्का और परिवार यहां है. यह स्टेडियम खास है. यहां मेरे नाम पर एक पवेलियन है. चयनकर्ताओं ने यहीं मुझे पहली बार देखा था. मेरी पूरी यात्रा यहीं से शुरू हुई. मैं इसका आभारी रहूंगा.”

 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से पहले शाहिद अफरीदी से भी पंगा ले चुके हैं नवीन उल हक, लाला ने दिया था मुंह बंद करने वाला जवाब

Exit mobile version