IND vs PAK: विराट कोहली का मैच जीताने के बाद का इमोशनल वीडियो हुआ वायरल, राहुल द्रविड़ का लगाया गले

टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) में भारत पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) में लास्ट ओवर में विराट कोहली द्वारा खेली गई पारी को कोई भूल नहीं पाएगा। विराट कोहली (Virat kohli) ने आखिरी दो ओवरों में सिक्सर लगाए। इसके बाद स्ट्राइक पर होकर भी भारत को जीत दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। विराट कोहली की जीत को लेकर राहुल द्रविड़ काफी भावुक हो गए और मैच के बाद उन्होंने कोहली को गले से लगा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
राहुल द्रविड़ ने लगाया गले
मैच के बाद जब पोस्ट प्रेजेन्टेशन के लिए विराट (Virat Kohli) मैदान पर दोबारा जा रहे थे तो सभी खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाया। लेकिन द्रविड़ ने उन्हें गले से लगा लिया। विराट भी एक बच्चे की तरह राहुल से लिपट गए, इस खास लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत रहा है। जब मैच भारत के हाथ से जाता दिख रहा था, उस समय विराट की शानदार पारी ने उन्हें जीत तक पहुंचाने में मदद की।
पाकिस्तान की करारी हार
ऐसा लग रहा था पाकिस्तान की जीत इस मैच में लगभग पक्की है। उस वक्त विराट ने भारत को जीत दिलाने में मदद की। भारत में फैंस उनकी शानदार पारी के लिए तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की हार के लेकर सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं। खासकर विराट को लेकर बातें हो रही है। दरअसल विराट ने 53 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
आपको बता दें कि शान मसूद और इफ़्तिखार अहमद की जोड़ी के बूते 160 रन बोर्ड पर लगाए थे जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही, सिर्फ 31 रन के संयुक्त स्कोर पर भारत ने अपने 4 बल्लेबाजों को गंवा दिया था। फिर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार पारी खेलकर लड़कर पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 364 दिन बाद पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली की हार का बदला पूरा कर लिया है।