“असली केक तो अगले हफ्ते ही काटूंगा”- भारत को चैंपियन बनाकर असली जन्मदिन मनाएंगे विराट कोहली, फाइनल मैच के लिए भरी हुंकार

By Twinkle Chaturvedi On November 6th, 2022
विराट कोहली

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनकी तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाए वो कम हैं, क्रिकेट की दुनिया में रोमांच लाने वाले यह खतरनाक खिलाड़ी 34 साल के हो चुके हैं। 5 नवंबर का दिन क्रिकेट फैंस और विराट कोहली के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। विराट कोहली इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनकर तहलका मचा रहे हैं। विराट अपने जन्मदिन के दिन तो केक काटते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन विराट किसी एक खास दिन पर केक काटने की इच्छा जताते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल विराट कोहली वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद केक काटना चाहते हैं।

यह भी पढ़े- विराट कोहली का आज है जन्मदिन, जानिए बचपन से लेकर रन मशीन बनने तक कैसा रहा उनका सफर

भारत को वर्ल्ड कप जीताकर ही दम लेंगे विराट कोहली

5 नवंबर को पूरी दुनिया विराट दिवस मनाती हुई नजर आ रही हैं, फैंस से लेकर हर क्रिकेट खिलाड़ी विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली भी अपने खास दिन पर भारतीय टीम के साथ केक काटते हुए नजर आए हैं जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया था। यह वर्ल्ड कप विराट का कितना शानदार नजर आ रहा हैं किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं।

इस वर्ल्ड कप में विराट का जादू छाया हुआ नजर आ रहा हैं। विराट को फॉर्म में देखकर फैंस ने भारत के वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के सपने देखने शुरू कर दिए हैं, जो पूरा हो सकता हैं। विराट ने भी वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया हैं। विराट ने कहा हैं कि वह केवल एक केक काटना चाहते हैं जो कि अगले हफ्ते काटा जाएगा। विराट ने कहा हैं- “मैं केवल एक केक काटना चाहता हूं जो अगले सप्ताह काटा जाएगा”।

भारत को दूसरा वर्ल्ड कप जीतवाएंगे कोहली

भारत ने अब तक सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप जीता है। जब साल 2007 में भारत महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में उतरी थी तब भारत ने इतिहास रचा था वैसा इतिहास अब तक भारत नहीं रच पाई हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में तो भारत सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन इस बार भारतीय टीम शानदार नजर आ रही हैं और इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा हाथ विराट कोहली का हैं जो भारत की जीत में सबसे आगे खड़े हुए हैं।

विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए 4 मैचों में 3 अर्धशतकीय पारियों के मदद से 220 रन बनाए हैं। विराट कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। विराट इस साल भारत को वर्ल्ड कप जीतवाने के मिशन में नजर आ रहे हैं जो हमें अगल् हफ्ते पूरा होता हुआ दिखेगा।

यह भी पढ़े- विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन में आखिर कहां नदारत हुए कप्तान रोहित शर्मा, फैंस के दिमाग में फिर पकी खिचड़ी

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,