विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सर डॉन ब्रैडमैन को भी छोड़ दिया पीछे, रेस में निकल गए हैं अब सबसे आगे

By Tanu Chaturvedi On October 25th, 2022
एशिया कप

टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) में विराट कोहली (virat kohli) ने शानदार पारी खेलकर पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा कर दिया। विराट के बल्ले से पाकिस्तान की टीम वाकिफ है। उसके आगे बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान रह गए थे। अपनी कमाल पारी के दम पर विराट कोहली ने अकेले पाकिस्तान के मुंह से यह मैच छीन ली थी। विराट की इस शानदार पारी का हर कोई फैन हो गया है।

क्यों कहा जाता है किंग कोहली

रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद विराट (virat kohli) ने अपने दम पर भारत की कमान संभाली। आखिरी ओवर तक विराट कोहली पाकिस्तान के आगे रन मशीन बने रहे, जिन्होंने इस मुकाबले में 82 रनों की पारी खेलकर एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया कि आखिर उन्हें किंग कोहली क्यों कहा जाता है।

विराट कोहली (virat kohli) ने सबसे पहले टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जिसमें 78 रन बनाये थे। उसके बाद उनकी शानदार बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रहा. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अगर पांच मैचों में देखा जाए तो विराट ने कुल 308 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का स्ट्राइक रेट भी 131.5 का है। इस रेट से जहां अब पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के औसत रेट ने ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली को आउट करना नहीं है आसान

विराट कोहली को किसी भी पारी में आउट करना आसान नहीं है। ये बात पाकिस्तान की टीम के अलावा वो खुद भी जानते हैं। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से जो पारी खेली उसके बाद सब विराट की तारीफ कर रहे हैं। अभी तक किंग कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी मानी जाती थी, जहां इसके बाद वर्ल्ड कप मे कोहली का औसत 300 के पार पहुंच गया है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम पाकिस्तान मैच, विराट कोहली,
Exit mobile version