रक्षाबधन पर विराट कोहली की बहन का भाई को राखी न बांध पाने पर छलका दर्द, फोटो शेयर कर लिखी दिल को छूने वाली बात

By Akash Ranjan On August 12th, 2022
विराट कोहली की राखी

पूरे देश में रक्षाबधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन के मौके पर खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों ने भी अपने प्रशंसकों को राखी की बधाई दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी अपने फैंस को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए राखी की बधाई है। हालांकि पूर्व कप्तान की बहन भावना कोहली का विराट कोहली के साथ की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी बहन का कोहली से न मिल पाने का दर्द झलक रहा है।

बहन ने भाई के साथ तस्वीर की शेयर

भावना कोहली

भावना कोहली

भावना कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

”जहां दिल करीब हों, वहां दूरी मायने नहीं रखती।”

View this post on Instagram

A post shared by Bhawna Kohli Dhingra (@bhawna_kohli_dhingra)

वहीं विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहन की पोस्ट शेयर की है और लिखा, ”हैप्पी राखी।”

इस राखी विराट अपनी बहन से हैं दूर

भावना कोहली

भावना कोहली

गौरतलब है कि भारत ने इस हफ्ते की शुरुआत में एशिया कप (Asia Cup 2022) के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। विराट कोहली (Virat Kohli) उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम में वापसी की। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर किया है, जिसमें वह रनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Tags: रक्षाबधन, विराट कोहली,