सुबह-सुबह 5 बजे इस महिला फैन के कमरे में मिलने पहुंचे गए थे किंग विराट कोहली, क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम व क्रिकेट की दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का फैन कौन नहीं होगा। विराट दुनिया के किसी भी कोने में चले जाए उनके चाहने वाले और उनसे मिलने वालों की कभी कोई कमी नहीं रहती हैं। एक ऐसा ही विराट कोहली और उनके एक फैन का एक पुराना किस्सा हैं। जो अभी सोशल मीडिया में याद किया जा रहा हैं।
आपको बता दें विराट अपने इस फैन से मिलने सुबह 5 बजे उनके कमरे में पहुंच गए थे। आइए आपको विराट और उनके फैन के बारे में बताते हैं। साथ ही उनके नाम से भी पर्दा उठाते हैं।
सुबह 5 बजे सारा टेलर से मिलने पहुंचे थे विराट कोहली
सारा टेलर (SARA TAYLOR) इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी हैं। वह विराट कोहली की काफी ज्यादा बड़ी फैन भी हैं। विराट कोहली को जब पता चला था कि सारा उनकी फैन हैं तो विराट कोहली उनसे मिलने सुबह 5 बजे उनके कमरे में पहुंच गए थे। दरअसल यह खुलासा इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेटर और सारा टेलर की दोस्त केट क्रास ने किया हैं।
केट क्रास (KATE CROSS) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर में एक ट्विट किया हैं। जिसमें उन्होने लिखा हैं “पांच साल पहले जब विराट कोहली तुमसे मिलना चाहते थे”। केट क्रास ने इस ट्विट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की हैं। जिसमें विराट और कुछ इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नजर आ रही हैं।
https://twitter.com/katecross16/status/1114877207195865089?s=20&t=R6Z2HPYLebu3VqbIywD3iA
सारा टेलर का यह हैं कहना
केट क्रास के ट्विट पर क्रिकेटर सारा ने जवाब देते हुए अपने ट्विटर में लिखा कि- “आज तक कभी मुझे ऐसा वेकअप कॉल नहीं मिला, जब मुझे सुबह पांच बजे ब्रेकफास्ट के लिए बोला जाएं”। आपको बता दें सारा टेलर इंग्लैंड की सबसे बेहतरीन खिलाडियों में से एक रही हैं। लेकिन उन्होने साल 2019 में तनाव के चलते क्रिकेट को अलविदा कह दिया। एक इंटरव्यू के दौरान सारा टेलर ने विराट कोहली के फैन होने की बात को कबूला था।
One of the more bizarre wake up calls I've ever had 🤣. #5ambreakfast
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 7, 2019