दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने कहा- "बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना", विराट कोहली के कमेंट ने खींच लिया सबका ध्यान
दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने कहा- "बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना", विराट कोहली के कमेंट ने खींच लिया सबका ध्यान

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सुनील छेत्री (SUNIL CHETRI) दोनों ही अपने-अपने खेलों के महारथी और दिग्गज खिलाड़ी हैं। दोनों की ही दोस्ती भी उनके खेलों की तरह की काफी चर्चाओं में रहती हैं। विराट और सुनील दोनों ही कोरोना काल के दौरान एक साथ कई विडियो कान्फ्रेसिंग के चलते साथ में नजर आते थे। तब से ही फैंस इन दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं, दोनों के बीच मस्ती मजाक देखकर लगता हैं दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं।

दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट करते हुए भी नजर आते रहते हैं। दोनों के बीच मस्ती-मजाक का एक नजारा हाल ही में देखने को मिला, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते क्या हैं पूरा मामला-

बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना- सुनील छेत्री

भारतीय फुटबॉल टीम (INDIAN FOOTBALL TEAM) के कप्तान सुनील छेत्री (SUNIL CHETRI) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट में एक वीडियो अपलोड किया था। इस विडियो में छेत्री अपने जूनियर खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील छेत्री अपने साथी युवा खिलाड़ियों से उनकी उम्र भी पूछते हुए नजर आ रहे हैं। सुनिल ने इस वीडियो के जरिए बताया हैं कि युवा भी उन्हे हरा नहीं पाए और वह बूढ़े नहीं हैं। वीडियो में सुनील ने कहा हैं-

“पिछले एक महीने से मैं यूरोप में छुट्टियां मना रहा था, सब कुछ खा पी रहा था। इसके बाद पांच दिन में हमारा ब्लीप टेस्ट हुआ था। मैं आपको ब्लीप टेस्ट का रिजल्ट नहीं बताऊंगा वर्ना इन युवा खिलाड़ियों की बेइज्जती हो जाएगी। यह सभी एक 40 साल के बूढे खिलाड़ी से हार गए। काफी कोशिश के बाद भी ये मुझे हरा नहीं पाए इसलिए अब मुझे बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना। “

सुनील के वीडियो पर विराट कोहली ने दिया मजेदार रिएक्शन

सुनील छेत्री के विडियो पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने एक शानदार कमेंट किया हैं। विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा हैं कि- “हाहा लीजेंड”। इस कमेंट को देखते हुए सुनील छेत्री ने जवाब देते हुए लिखा- “सब ब्रोकोली और पालक का खेल हैं, वो अदरक के स्वाद के बारे में क्या कहते हैं ? चीयर्स चैंप।”

Sunil Chhetri and Virat Kohli had a terrific exchange in Insta

दोनों खिलाड़ियों का इस अंदाज को सोशल मीडिया में काफी ज्य़ादा पसंद किया जा रहा हैं। ऐसा पहली बार नहीं हे जब विराट कोहली और सुनील छेत्री ऐसे मजाकिया अंदाज में नजर आए हैं। इससे पहले भी ये दोनों अपने इस अंदाज से महफिल लूटते हुए नजर आ चुके हैं।