विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अब मुंबई में लिया किराए का घर, किराया जानकर आपके उड़ जायेंगे होश

By Adeeba Siddiqui On November 26th, 2022
विराट कोहली

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. उनका प्रदर्शन दुनिया भर में हर किसीको प्रभावित करता है, वहीं उनको चाहने वाले दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं. वहीं आपको बता दें की विराट कोहली धन दौलत के लिहाज से भी भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं. उनके कई सारे घर भी हैं, मगर फिर भी वो पत्नी अनुष्का शर्मा के संग एक किराए के घर में रहने वाले हैं.

विराट और अनुष्का जल्द इस किराए के घर में शिफ्ट करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनो का ये फ्लैट जुहू में स्तिथ है और ये करीबन 1650 sq फीट में बना हुआ है. वहीं इसकी कीमत 7.50 लाख है. चालिए जानते हैं आखिर क्या होगा कोहली के इस फ्लैट का किराया.

विराट और अनुष्का का नया घर

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ नए घर में शिफ्ट करने जा रहे हैं. हैरानी की बता ये है की कोहली का ये नया फ्लैट किराए का है, जिसका महीने के हिसाब से कोहली किराया देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स से इस बात का खुलासा हुआ है की कोहली का इस फ्लैट की डील 17 अक्टूबर को ही फाइनल हो चुकी है. इस फ्लैट के लिए विराट कोहली को हार महीने 2.76 लाख किराया देना होगा.

दोनो का ये फ्लैट जूहु में स्तिथ है और इस फ्लैट से समंदर का शानदार नजारा देखने को मिलेगा. विराट का ये फ्लैट भारतीय पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड का है. समर्जीत सिंह गायकवाड बड़ोदा के एक शाही परिवार से आते हैं. आपको बता दें की भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की साल 2021 की कुल कमाई 197 करोड़ रही थी और इसी के साथ वो सबसे अधिक कमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 66वें स्थान हासिल किया था.

विराट कोहली की कमाई में हुआ इजाफा

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा समय में सबसे अधिक कमाने वाले क्रिकेटरों की सूची में 59 वें स्थान पर आ चुके हैं. हाल में उनकी कमाई में करीबन 32 करोड़ रुपयों की वृत्ति हुई है. एशिया कप 2022 में विराट ने अपने फॉर्म में जबरदस्त वापसी की है और हर किसी को अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावी किया है.

उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना 71 शतक जड़ा था. वहीं यहां से उन्होंने जो अपने फॉर्म को प्राप्त किया है तो फिर वो चलते ही जा रहे हैं और लगातार भारतीय टीम के लिए किफायती प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने अपने धाकड़ बल्लेबाजी के चलते सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Tags: विराट कोहली,
Exit mobile version