पाकिस्तान को आड़े हाथों लेने के लिए विराट कोहली ने शुरू कर दी तैयारी, नेट प्रैक्टिस में लगाए बड़े-बड़े शॉट्स वायरल हुआ वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On August 25th, 2022
पाकिस्तान को आड़े हाथों लेने के लिए विराट कोहली ने शुरू कर दी तैयारी, नेट प्रैक्टिस में लगाए बड़े-बड़े शॉट्स वायरल हुआ वीडियो

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही यूएई (UAE) में आयोजित हो रहे एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का हिस्सा बनने वाली हैं। भारत अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारतीय टीम इस वक्त यूएई पहुंच कर जमकर अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान (VIRAT KOHLI)  इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) के बाद से ब्रेक पर थे, विराट अभ्यास सेशन में अपनी धमाकेदार वापसी की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली के अभ्यास सेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वो दनादन छक्के बरसाते दिख रहे हैं।

विराट कोहली ने जमकर बहाया पसीना

भारतीय टीम एशिया कप (ASIA CUP) में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN)  के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं। इस अहम मैच में सारी निगाहें विराट कोहली के ऊपर ही रहने वाली हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 2021 विश्व कप के मैच,में विराट ने टीम की ढाल बनकर शानदार अर्धशतक जड़ा था।

पाकिस्तान के खिलाफ और एशिया कप के दौरान भारतीय फैंस को विराट का आक्रमक रूप देखने का इंतजार रहेगा। विराट कोहली (VIART KOHLI) जो थोड़े समय बाद क्रिकेट के मैदान में धमाकेदार वापसी करते दिखेंगे जिसके लिए उन्होने जमकर तैयारी करना शुरू कर दिया हैं।

विराट कोहली ने अपने नेट सेशन में ही आक्रमक रवैया अपना लिया हैं। विराट इस अभ्यास सेशन में चौकों-छक्कों की बरसात करते दिखे हैं। विराट ने इस सेशन में अर्शदीप सिंह और स्पिनर्स तिकड़ी युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा और अश्विन का सामना किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

यहां देखें वीडियो

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,