IND vs SL: ”मै हमेशा नहीं खेलूंगा”, प्लेयर ऑफ़ द मैच विराट कोहली ने दे डालें जल्द संन्यास के संकेत, कहा- अब बस…..

By Adeeba Siddiqui On January 11th, 2023
विराट कोहली

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया. आज के इस मुकाबले में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उनके बल्ले से आज इस मैच में शानदार शतकीय पारी देने मिली जिसने सबको प्रभावित किया. उनके बल्ले से 113 रन निकले. इस प्रदर्शन के साथ विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड और बनाए हैं. अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कोहली को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. इस खिताब को अपने नाम करने के बाद विराट कोहली ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया.

विराट कोहली का बयान

विराट कोहली का आज श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में बेहतरीन फॉर्म देखने मिला. उनके बल्ले से इस मैच में 113 रन निकले जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. इस खिताब को हासिल करने के बाद कोहली ने कहा,

“मेरे लिए कुछ अलग नहीं रहा, मैं हमेशा इसी प्रदर्शन की उम्मीद रखता हूं और कोशिश भी रखता हूं. मैं गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था और ये मेरे उस टेम्पलेट के करीब था जिससे मैं खेलता हूं. मैने दूसरे हाफ में सिचुएशन को समझा और अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश की. एक बात जो मैं हमेशा याद रखता हूं की डेस्परेशन से कुछ नहीं होता है. चीजों की उलझाने की जरूरत नहीं होती है बस जाओ और निडरता के साथ खेलो. हर गेम को अपनी पूरी जान और अपना आखिरी गेम समझ कर खेलना चाहिए. मैं अपना खेल एंजॉय कर रहा हूं.”

विराट कोहली का प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ भारत का आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला था जिसमें भारतीय टीम के बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने मिला. इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली. उन्होंने इस मैच में 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उनके द्वारा इस प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया और इसी के साथ विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. विराट कोहली के इस शतक ने उन्हें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने में भी सहायता की.

Tags: विराट कोहली,