Virat Kohli ने इतने देशों के खिलाफ लगाए 76 शतक, विदेशी धरती पर इस तरह गरजता है बल्ला

Virat Kohli: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. इस बार का दौरा बेहद ही खास होने वाला है. इसी के साथ टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई हुई है इसी के साथ टीम इंडिया के प्लेयर भी खूब तारीफ बटोर रहे हैं. विराट कोहली के अब 76 शतक पूरे हो गए हैं. विदेशी धरती पर उन्होंने ने इतने शतक लगाए हैं. आइए आपको बताते हैं की किंग कोहली का अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है.
Virat Kohli ने फिर से अपनी फॉर्म में की वापसी, लगातार बना रहे रन
मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है. विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए दूसरे दिन शतक जड़ा है. इसी के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
बता दें की, किंग कोहली इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं. किंग कोहली (Virat Kohli) ने खबर लिखने तक 191 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए हैं. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कोहली के शतक की एक स्टोरी शेयर की है.
इतने इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं किंग कोहली
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कोहली का यह टेस्ट का 29वां शतक है. वे वनडे में 46 तो टी20 इंटरनेशनल में भी एक शतक लगा चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की बात करें, किंग कोहली ने 10 देशों के खिलाफ शतक ठोका है.
वैसे तो कोहली इन दिनों वेस्टइंडीज को मजा चखाने में लगे हुए हैं. कोहली (Virat Kohli) ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अब तक 12 शतक जड़े हैं. जिसको अपने आप में एक बेहतरीन रिकॉर्ड माना जा रहा है. आने वाले समय में कोहली के और शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने खतरे में डाला सहवाग का ये महारिकॉर्ड, विव रिचर्ड्स को भी किया पीछे
Tags: किंग कोहली, टीम इंडिया,