पाकिस्तान से मिलने आया Virat Kohli का जबरा फैन, कहा- ‘मेरे देश के खिलाफ करेंगे फॉर्म में वापसी’

By Satyodaya On August 26th, 2022
पाकिस्तान से मिलने आया Virat Kohli का जबरा फैन, कहा- 'मेरे देश के खिलाफ करेंगे फॉर्म में वापसी'

27 अगस्त यानी कल से एशिया कप का आगाज होने वाला है। एशिया कप का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा जो कि 28 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं भारतीय खिलाड़ी इस वक्त प्रैक्टिस करने के लिए दुबई पहुंच चुके हैं। वही दुबई में हर पसंदीदा खिलाड़ी को मिलने के लिए उनके जबरा फैन पहुंच रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली (Virat Kohli) का एक ऐसा जबरा फैन पहुंचा जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

विराट कोहली से मिलने की उम्मीद में उनका फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए दुबई पहुंच गया। यह लड़का बाबर के शहर का है जो कि टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली का जबरा फैन है।

पाकिस्तान से मिलने आया विराट कोहली का जबरा फैन

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है विराट कोहली भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहराते हैं। विराट कोहली काफी समय बाद एशिया कप 2022 खेलने दुबई में पहुंच गए हैं, विराट कोहली लंबे समय के खेलते हुए नजर आएंगे. विराट कोहली दुबई में प्रैक्टिस कर रहे थे इसी बीच एक उनका जबरा फैन पहुंच गया और उनसे मिलने के लिए उनका पीछा करने लगा.

ये फैन भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है और वह भी पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के शहर लाहौर का है. विराट कोहली से मिलने के सपने को लेकर दुबई पहुंच गया है. इसका नाम मोहम्मद जिब्रान और वह विराट कोहली से फोटो खिंचवाने की जिद करने लगा. तभी सिक्योरिटी ने उसे रोक लिया हालांकि कुछ देर बाद विराट कोहली खुद उससे मिलने आए और उसकी ख्वाहिश पूरी कर दी. मिलने के बाद मोहम्मद जिब्रान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है.

विराट कोहली मेरे सबसे फेवरेट खिलाड़ी

जिब्रान ने बताया कि विराट कोहली उनके सबसे फेवरेट खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में अर्धशतकीय पारी खेलेंगे. उन्होंने कहा कि किसी के साथ फोटो क्लिक नहीं करवाते हो पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ भी फोटो नहीं खिंचवाते हैं. लेकिन वह टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली के साथ फोटो खिंचवाना बहुत पसंद करते हैं.

उन्होंने कहा कि मेरा दावा है कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 50 से ज्यादा रन बनाएंगे. इन दिनों विराट कोहली के जबरा फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वही आपको बता दे विराट कोहली के फॉर्म में लौटने का पाकिस्तानी फैन को ही नहीं बल्कि भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Read More-Suryakumar Yadav ने नेट्स में की धुआंधार बल्लेबाजी, जिसे देख पाकिस्तान के गेंदबाजो में पैदा होगा डर, देखें वीडियो

Tags: Virat Kohli, पाकिस्तान, विराट कोहली,