Virat Kohli के खेल में बड़ा बदलाव कर रहे हैं रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़, बना रहे हैं टीम का नया ऑलरांउडर
Virat Kohli के खेल में बड़ा बदलाव कर रहे हैं रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़, बना रहे हैं टीम का नया ऑलरांउडर

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एशिया कप में बड़ा दम दिखाया, अब वह ऑस्ट्रेलिया में पूरा दम तरह निकालने को तैयार हैं। बीते दिन मोहाली में खेले जाने वाले t20 मैच के पहले कोहली ने ना केवल बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने विराट कोहली की कुछ फोटो शेयर की है जिस पर वह पसीना बहाते नजर आ रहे हैं उनकी फोटो वायरल हो रही है।

वायरल हो रही फोटो

फैंस इस फोटो को शेयर कर के सवाल कर रहे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली गेंदबाजी करने वाले हैं? वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि विराट मोहाली में भारतीय टीम के छठे गेंदबाजी विकल्प होंगे। स्पिन गेंदबाजी करते भी हैं।

हाल ही में विराट कोहली ने एशिया कप में भी गेंदबाजी की थी। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 1 ओवर डाला था। इस ओवर में उन्होंने केवल 6 ही रन दिए। विराट कोहली के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चार विकेट हैं।

बेस्ट रहा एशिया कप

विराट कोहली के लिए एशिया कप बहुत अच्छा रहा. 1 महीने के लंबे ब्रेक के बाद विराट ने बढ़िया बात की गई।

इस टूर्नामेंट की 5 पारियों में उन्होंने 276 रन बनाए। उनके बल्ले से दो हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी भी निकली।

इसे भी पढ़ें-सौरव गांगुली पर Gautam Gambhir ने उठाई उंगली, कर दिए कई सारे सवाल, बीसीसीआई पर भी लगाए आरोप