मैदान पर फ्लॉप होने के बावजूद विराट कोहली दिन दोगुनी रात चौगुनी कर रहे कमाई, जानिए 1 इंस्टाग्राम पोस्ट के लेते है कितने करोड़ रुपए

By Akash Ranjan On July 21st, 2022
मैदान पर फ्लॉप होने के बावजूद विराट कोहली दिन दोगुनी रात चौगुनी कर रहे कमाई, जानिए 1 इंस्टाग्राम पोस्ट के लेते है कितने करोड़ रुपए

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म इस समय हर जगह हॉट टॉपिक बनी हुई है। चारों तरफ विराट की फॉर्म की चर्चाएं हो रही है। लगभग तीन साल से फैंस विराट कोहली की बड़ी पारी देखने के लिए तरस गए हैं। वहीं, विराट भले ही मैदान पर फ्लॉप नजर आ रहे हो, लेकिन मैदान के बाहर सोशल मीडिया आज भी उनका रुतबा कायम रखता है।

वह इंस्टाग्राम पर कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। आइए जानते हैं कि विराट अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितना कमाते हैं।

विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं करोड़ो रुपए

विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं करोड़ो रुपए

विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं करोड़ो रुपए

विराट कोहली (Virat Kohli) इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक स्पॉन्सर पोस्ट के लिए करीब 8.70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एशियाई हस्ती बन गए हैं। हाल ही में hopperhq ने साल 2022 के लिए इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में विराट का नाम चौथे नंबर है। साल 2021 में विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 5 करोड़ रुपए चार्ज करते थे और वह 18वें स्थान पर विराजमान थे।

लेकिन साल 2022 में वह (Virat Kohli) चार पायदान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। विश्व खेल हस्तियों की बात करें तो कोहली का नंबर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद आता है। रोनाल्डो अपने एक पोस्ट से 19.17 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा मेस्सी 14.21 करोड़ चार्ज करते हैं।

विराट कोहली के हैं 200 मिलियन फॉलोअर्स

विराट कोहली के हैं 200 मिलियन फॉलोअर्स

विराट कोहली के हैं 200 मिलियन फॉलोअर्स

आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) के 20 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट को 20.8 करोड़ फैंस फॉलो करते हैं। विराट सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के नंबर 1 क्रिकेटर हैं। अगर बात करें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले खिलाड़ियों की तो 469 मिलियन के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। 351 करोड़ फॉलोअर्स के साथ मेस्सी नंबर 2 पर हैं।

विराट कोहली हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन बैटर

विराट कोहली हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन बैटर

विराट कोहली हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन बैटर

लगभग तीन साल से विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला शांत नजर आ रहा है। फैंस विराट की बड़ी पारी देखने के लिए तरस गए हैं। हालांकि आउट ऑफ फॉर्म होने के बाद विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन बैट्समैन हैं।

दरअसल, कोहली ने टीम इंडिया के लिए 2020 के बाद तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 में 663, वनडे में 702 और टेस्ट मैचों में 767 रन बनाए हैं। अगर विराट के तीनों फॉर्मेट के रनों को मिला दे तो उनके खाते में 2237 रन जुड़ जाएंगे। ये 2022 के बाद किसी भारतीय द्वारा बनाए जाने वाले सबसे ज्यादा रन हैं।

Tags: इंस्टाग्राम पोस्ट, विराट कोहली,