आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन से पहले विराट और हार्दिक का दिखा अलग अंदाज, तरोताज़ा कर देगा यह मज़ेदार वीडियो

विराट कोहलीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से एक्शन में दिखेंगी लेकिन उससे पहले आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ घरेलू सीरीज से भारत वर्ल्ड कप के लिए रणनीतियां बनाने का काम करने वाली हैं। भारतीय टीम के लिए इस वक्त सबसे खुशी की बात यह हैं कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) जो सबसे बड़े मैच विनर हैं।
इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। दोनों खिलाड़ी का योगदान टीम के लिए काफी काम आने वाला हैं। लेकिन विराट और हार्दिक के मैदान में एक्शन से रील्स में एक्शन दिख रहा हैं। आइए आपको दोनों का तरोताजा कर देने वाला रील दिखाते हैं।
विराट कोहली और हार्दिक ने रील्स से बिखेरा जलवा

हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) अपनी शानदार वापसी से विरोधी टीमों का बैंड बजाने के लिए तैयार हैं। वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की 71वीं सेंचुरी अब भी चर्चा का विषय हैं। जो हाल ही में एशिया कप के दौरान आयी। दोनों ही खिलाड़ी का शानदार फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप में मनोरंजन और भारत को योगदान देने वाला हैं।
20 सितंबर से भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज से पहले विराट और हार्दिक मैदान की जगह पर रील्स में अपना जलवा दिखा रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने आज अपने इंस्टाग्राम में एक रील्स शेयर किया हैं। जिसमें विराट और हार्दिक बड़े ही कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दोनों ही रील्स के सबसे चर्चित गाने शाकाबूम में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं- “आप जानते हैं कि हम कैसे करते हैं”। जिस पर विराट कोहली ने रिप्लाई करते हुए लिखा हैं- “शाकाबूम”। दोनों का यह वीडियो काफी पंसद किया जा रहा हैं।
यहां देखें वीडियो-
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या,
View this post on Instagram
