विराट कोहली Shikhar Dhavan की वजह से हुए ट्रोल, धवन ने दे दिया ऐसा बयान

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज Shikhar Dhavan आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर आज पूरे विश्व में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। शिखर धवन भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाजों में से एक हैं। शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी की है। भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए शिखर धवन ने वेस्टइंडीज का (3–0) से सूपड़ा साफ कर दिया है।
आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम के सीनियर ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बयान दिया है। जिसके कारण भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से ट्रोल हो गए हैं।
शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान
आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से किया जा रहा है। एशिया कप को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन आपको बता दें कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम के सीनियर ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि शिखर धवन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने इसी बात को लेकर हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। शिखर धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं भारतीय टीम के लिए खेल रहा हूं, मैं टीम के लिए उपयोगी बनना चाहता हूं ना कि मैं टीम के लिए बोझ।
पूर्व कप्तान विराट कोहली हुए ट्रोल
आपको बता दें कि शिखर धवन के बयान के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। विराट कोहली पिछले कई दिनों से लगातार खराब प्रदर्शन करते आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें एशिया कप में जगह दे दी गई है। जिस कारण विराट कोहली को ट्रोल करते हुए लोग उन्हें टीम इंडिया पर बोझ समझ रहे हैं।
Tags: एशिया कप 2022, विराट कोहली, शिखर धवन,