भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन फॉलोइंग के बारे में भला कौन वाकिफ नहीं होगा। जहां सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश में भी उनकी तगड़ी वाली फैन फॉलोइंग है। भले ही इस मौजूदा समय में किंग कोहली अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हो, लेकिन उनके इस फॉर्म को इंग्रोर करते हुए भी लोग उनके कारनामों को याद कर रहे हैं।
बता दें क्रिकेट के मैदान पर कोहली (Virat Kohli) को GOAT कहा जाता है, वहीं इसी बीच एक इंटरव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्रकार ने उनसे ये सवाल किया कि सर आपको GOAT क्यों कहा जाता है, जिसके बाद कोहली का रिएक्शन देखने लायक रहा।
मुस्कराहट के साथ दिए कुछ ऐसा रिएक्शन

विराट कोहली (Virat Kohli) से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक पत्रकार ने पूछा की आपको सभी GOAT क्यों कहते है? कोहली ने इस सवाल को सुना। इसके बाद उन्होंने जवाब देने के बजाय स्माइल देना सही समझा। उनका ये रिएक्शन देखकर उनके फैंस बहुत ही खुश नज़र आये। उनका ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें की GOAT का मतलब होता है – Greatest of All Time यानि की सर्वकालीन महान खिलाड़ी या व्यक्ति। अपने करियर में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को ही सम्मान देते हुए G.O.A.T. कहा जाता है।
देखें वायरल वीडियो:
View this post on Instagram
फिलहाल खामोश चल रहा है बल्ला

अगर पिछले कुछ महीनों की बात करें तो विराट कोहली (Virat Kohli) अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुज़र रहे हैं। चाहे बात करें वनडे क्रिकेट का या टेस्ट की दोनों ही फॉर्मेट में उनका बल्ला खामोश ही रहा है। आईपीएल 2022 में भी उनके बल्ले से कोई खास रन नहीं निकले हैं। इसके बाद वो इंग्लैंड दौरे पर भी फ्लॉप रहे।
वेस्टइंडीज़ दौरे पर आराम के बाद उन्हें ज़िम्बाब्बे दौरे पर भी आराम दिया गया है। ऐसे में अब कोहली को सीधे एशिया कप 2022 में वापसी करते हुए देखा जा सकता है और उम्मीद है की रनमशीन एक बार फिर से अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर टीम को मैच में जीत दिला सकते हैं।

