IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली को मिला आखिरी मौका, वर्ना होना पड़ा जाएगा टी-20 विश्व कप से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On July 8th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली को मिला आखिरी मौका, वर्ना होना पड़ा जाएगा टी-20 विश्व कप से बाहर

विराट कोहलीः भारतीय टीम (INDIA) जल्द ही अक्टूबर 2022 में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) में हिस्सा लेने वाली हैं। विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में एक जगह के लिए काफी सारें विकल्प तलाश करने में लगी हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का मौजूदा फॉर्म टीम के लिए संकट बनता जा रहा हैं।

आईपीएल (IPL) में कोहली का बल्ला ज्यादा समय तक शांत ही था। फिर इंग्लैंड के साथ हुई टेस्ट सीरीज में भी वो खामोश ही दिखे। ऐसा कहा जा रहा हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज विराट का आखिरी मौका हो सकता हैं खुद को साबित करने के लिए-

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के पास होगा आखिरी मौका

Virat Kohli: India cricket captain slams 'spineless' trolls after abuse targeted team's bowler - CNN

भारत (INDIA) ने अभी हाल ही में इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ एक मात्र टेस्ट मैच खेला, जिसमें भारत को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। भारत आज 7 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की भी शुरूआत करने जा रही हैं। विराट कोहली पहले मैच में हिस्सा नहीं होंगे। वह और कुछ अन्य खिलाड़ी दूसरे मैच में टीम से जुडेंगे। विराट कोहली का मौजूदा फॉर्म भारत के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा हैं।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) बार-बार शानदार खेल दिखाने में विफल हो रहे हैं। वहीं उनकी गैरमौजूदगी में अन्य खिलाड़ियों के मिल रहे मौके में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई के एक अधिकारी द्वारा दावा किया गया हैं।

विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में आखिरी मौका होगा खुद को साबित करने के लिए क्योंकि मैनेजमेंट उनके जगह पर और खिलाड़ियों को विकल्प बनाने में लगी हुई हैं। मैनेजमेंट के लगता हैं कि कोहली की जगह श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा और दिनेश कार्तिक बेहतर विकल्प हैं। ऐसो में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली के पास मौका होगा कि वो अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह टीम में बनाए रखें।

2019 से बाद से अब तक विराट कोहली नहीं लगा पाए हैं एक भी शतक

Kohli king of ODIs after 200 matches | cricket.com.au

क्रिकेट फैंस विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के रन मशीन के नाम से बुलाते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से विराट रन मशीन की तरह आग उगलने में नाकामयाब रहे हैं। विराट ने नवंबर 2019 से लेकर अब तक एक भी शतक नहीं जड़ा हैं। फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब विराट कोहली पहले वाले दौर में वापस आएं। विराट कोहली कितने महान खिलाड़ी हैं, इस पर कोई संदेह नहीं हैं।

कोहली ने भारतीय क्रिकेट को अपने शानदार खेल से ऊचाईयां ही दी हैं। लेकिन अब बात भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर आ गई हैं। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा की हैं। लेकिन टी-20 सीरीज के लिए अब तक टीम का ऐलान नहीं किया हैं। ऐसा माना जा रहा हैं कि इंग्लैंड सीरीज के आधार पर ही टीम बनाई जाएगी। विराट कोहली को अब अपना कहर बरपाना ही पड़ेगा। क्योंकि अब बात भारतीय टीम के भविष्य की हैं।

Tags: टी-20 विश्व कप 2021, बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,