विराट कोहली 6 नवंबर को भारत को देखेंगे रिटर्न गिफ्ट, पाकिस्तान के खिलाफ जहां लगाई थी दहाड़ वहीं जिम्बाब्वे को करेंगे परास्त

By Twinkle Chaturvedi On November 6th, 2022
विराट कोहली

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  ने 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मनाया, उनके जन्मदिन में दुनिया भर में हमें काफी उत्साह देखने को मिला अब विराट 6 नवंबर को फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए तैयार हैं जब मेलबर्न (MELBOURNE) में भारत (INDIA) जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) से टकराएगी। भारत के लिए यह मुकाबला जीतना काफी ज्यादा अहम हैं अगर कोई चूक हुई तो भारत सीधा बाहर हो सकती हैं।

इस वक्त पाकिस्तान और साऊथ अफ्रीका भारत के पीछे हैं इन सबको धकेलते हुए भारत को नंबर-1 बनकर सेमीफाइनल में उतरना होगा और यह काम हमारे विराट कोहली को करना होगा। विराट इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार नजर आए हैं अब विराट जिम्बाब्वे के खिलाफ भी दहाड़ लगाकर भारत का रास्ता बनाते हुए नजर आएंगे यह काम करके विराट भारत को रिटर्न गिफ्ट देते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़े- विराट कोहली के 34वें जन्मदिन पर कोच राहुल द्रविड़ ने रन मशीन से करवाई जमकर कसरत, वायरल हुआ वीडियो

जिम्बाब्वे के खिलाफ विराट कोहली को रहना होगा एक कदम आगे

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए अहम हैं भारत इस वक्त नंबर-1 पर तो हैं लेकिन अभी सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं हैं। भारत को इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी होगी विराट कोहली भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में अब तक संकटमोचक बने हुए हैं।

विराट ने 4 मैचों में 3 अर्धशतकीय और नाबाद पारियों की मदद से 220 रन बनाए हैं। साथ ही विराट इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी विराट को अपना किंग अवतार दिखाते हुए मैच जीतवाना होगा और भारत के सेमीफाइनल के सपने को सच करना होगा।

पाकिस्तान को भी इसी मैदान में कूटा था

जिम्बाब्वे के साथ मैच भारत मेलबर्न में खेलने वाली हैं जहां भारत ने इस वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वह मैच तो किसी के दिमाग से भुलाए नहीं भूलता हैं, पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 82 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलवाई थी। विराट ने पहले मैच से भारत की उम्मीदों को बड़ा कर दिया था तब से ही फैंस को लगने लगा कि ये भारतीय टीम अब ट्रॉपी लेकर ही दम लेगी।

जब विराट वापस से इस मैदन में उतरेंगे तो पिछले मैच जैसा ही तूफान मचाने का सोचेंगे। भारत ने 2007 के बाद अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता हैं अब काफी वक्त हो चुका हैं इस बार भारत को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए शानदार खेल दिखाना ही होगा।

देखा जाए तो भारत इस वक्त ट्रॉफी से बस 3 मुकाबले दूर हैं इन मैचों में भारत शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी के साथ घर लौटती हुई नजर आएगी। इन मैचों में विराट का योगदान सबसे ज्यादा रहने वाला हैं हम दुआ करेंगे कि विराट का बल्ला इसी तरह बोलता रहें और भारत मैच जीतती रहें।

यह भी पढ़े- आप जितने अच्छे खिलाड़ी उससे कहीं ज्यादा अच्छे इंसान हैं- विराट कोहली के जन्मदिन पर दिल खोल कर एबी डिविलियर्स ने दी शुभकामनाएं

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,