विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में सफर शुरू करने से पहले भारतीय टीम वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं। भारत (INDIA) आज 17 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही थी, जिसमें भारत ने 6 रनों से जीत हासिल कर ली हैं। जीत का सारा श्रेय मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) को ही उनके आखिरी ओवर के चलते जाता हैं।
शमी ने 3 विकेट लेकर खेल ही सारा बदल दिया। आज विराट कोहली भी प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का मैदान में एक फील्डर के तौर पर काम हमेशा से ही बढ़िया रहा हैं उनकी फील्डिंग खेल को बदलने का काम करती हैं। आज के मैच में भी हमने विराट की शानदार फील्डिंग देखी हैं।
विराट कोहली के थ्रो ने उड़ाए टिम डेविड के होश
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारत के पिछले दो वॉर्मअप मैचों का हिस्सा बनते हुए नजर आए थे। फैंस उनकी बल्लेबाजी और उनके मैदान में मौजूदगी को मिस करते हुए नजर आ रहे थे। आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में विराट कोहली बल्ले से तो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए वह 13 गेंदों में 19 रन ही बना पाए। लेकिन विराट ने अपने शानदार फील्डिंग से सारी चीजों पर पर्दा डालने का काम किया हैं।
पहले विराट कोहली ने 19वें ओवर में विस्फोटक थ्रो के चलते डिम डेविड (TIM DAVID) को रनआऊट कर दिया। दरअसल पैंट कमिंस ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर शॉर्ट खेला वह सिंगल लेने दौड़े लेकिन विराट की चतुराई के चलते टिम डेविड रन आऊट हो गए। जिसका वीडियो सोश मीडिया में वायरल हो रहा हैं।
https://twitter.com/FaizKha20207684/status/1581941517563744256?s=20&t=HoVQK1D2f7PPq4ckU3nhZw
20वें ओवर को विराट ने अपने फील्डिंग से बनाया खास
मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) भारत के लिए 20वां ओवर डाल रहे थे। शुरूआत के दो गेंदो में 4 रन आ चुके थे। क्रिज पर मौजूद पैट कमिंस ने तीसरी गेंद को लॉंग ऑन के ऊपर से छक्का लगाने का सोचा लेकिन लॉंग ऑन पर तैनात विराट कोहली ने बाऊंड्री के पास कूद कर उस बॉल को पकड़ लिया। विराट कोहली के शानदार कैच के चलते पैट कमिंस (PAT CUMMINS) 7 रनों पर आऊट हो गए। विराट के कैच से डगआऊट पर बैठे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी आश्चर्यचकित नजर आए।
https://twitter.com/FaizKha20207684/status/1581941345656004609?s=20&t=1ShxKHu_u8P2KT1IqXVDzg
