विराट कोहली वैसे तो हर किसी के दिल पर राज करते है. किंग कोहली के बारे में उनके फैंस हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात जानना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं की की कोहली ने किन सिंगर के बारे में बताया है की वो उनके पसंदीदा सिंगर हैं. बता दें की, खास बात यह है कि विराट को ज्यादा शोर-शराबे वाले गाने पसंद नहीं हैं.
विराट कोहली को भाते हैं ऐसे गाने
वैसे तो इन दिनों आईपीएल चल रहा है. जिसमें अब विराट कोहली की टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए तीन मैच जीतना ज़रूरी है. इसी बीच उनके पसंदीदा गाने का खुलासा हुआ है. विराट को हमने अक्सर डांस करते हुए देखा है. वो काफी चिल रहना पसंद करते हैं. साथ ही वो अपने फैंस के लिए कुछ नया लाते रहते हैं.
विराट एक्टर भी कमाल के हैं. बता दें की, अपने म्यूजिक टेस्ट के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह हमेशा उनकी प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर हैं. वैसे तो जब आईपीएल के इस सीजन की ओपनिंग हुई थी तब अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था और कैप्टन धोनी के पैर भी छुए थे. इसका विडियो और फोटो खूब वायरल हुआ था.
किंग कोहली ने बताया उन्हें क्यों पसंद हैं ये सिंगर
बता दें की, अपने फेवरेट सिंगर के बारे में बताते हुए किंग कोहली ने कहा है की,
मुझे उनके अनप्लग्ड गाने बहुत पसंद हैं. संगीत की शैली अब वैसी नहीं रही जैसी कुछ साल पहले थी. म्यूजिक अब बहुत बदल गया है. एक पुरानी घटना को याद करते हुए क्रिकेटर ने कहा कि उनका एक दोस्त उनकी प्लेलिस्ट देखकर हैरान रह गया था.
वैसे आईपीएल के इस सीजन में विराट की टीम से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. अगर पॉइंट टेबल की माने तो इस वक़्त RCB नंबर पांच पर चल रही है. आने वाले वक़्त में RCB को बड़ी परीक्षा देनी होगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: कप्तान शिखर धवन अब विराट और वॉर्नर के इस बेहद खास क्लब में हो गए शामिल, रच दिया एक नया इतिहास
