अगर मां मान जाती तो अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि ये अदाकारा होती विराट कोहली की पत्नी, इस लिए हो गया था ब्रेकअप

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अनुष्का शर्मा के साथ शादीशुदा जिंदगी इंज्वाय कर रहे हैं। हाल ही कपल वृंदावन और ऋषिकेश में साथ घूमने गए थे। दोनों की फोटोज साथ में वायरल होती रहती है, लेकिन अनुष्का के साथ शादी से पहले विराट जिस अभिनेत्री से प्यार करते थे अगर उनकी मां मान जाती तो विराट के साथ अनुष्का की शादी नहीं हो पाती।
इस एक्ट्रेस से करते थे प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली को मॉडल और एक्ट्रेस इसाबेल लेइट से प्यार हो गया था। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसाबेल लिटे को एक लंबे समय तक डेट करने के बाद विराट कोहली ने उनसे शादी करने की बात की तो उन्होंने मना कर दिया। विराट ने उन्हें अपनी मां से शादी की बात करने को कहा तो इसाबेल ने ये बात अपनी मां के सामने रखी तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था और विराट कोहली की जिंदगी में अनुष्का शर्मा ने कदम रखे थे।
अनुष्का संग रचाया था ब्याह
इसाबेल से ब्रेकअप के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को काफी समय तक डेट किया, इसके बाद दोनों ने शादी करने का भी फैसला लिया और अब उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। दोनों कपल एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं और लगातार एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अपनी प्रैग्नेंसी के दौरान भी अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ कई फोटोज शेयर की थीं। बात करें विराट कोहली की तो विराट अपने क्रिकेट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फिर बात टी20 वर्ल्ड कप की हो या किसी और मैच की विराट अपनी शानदार पारी से चर्चा में रहते हैं।
Tags: अनुष्का शर्मा, विराट कोहली,