विराट कोहली रचेंगे इतिहास, बिना मैदान पर उतरे ही लगाएंगे डबल सेंचुरी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
Virat kohli की जगह ले सकते हैं टीम इंडिया के यह 3 युवा खिलाड़ी, लगातार कर रहे शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाई है। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े झंडे गड़े है। क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद कोहली का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। भले ही इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हों। लेकिन, उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने वाले है।

विराट कोहली रचेंगे इतिहास

विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले कुछ समय से मैदान पर अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद उनके फैन फॉलोअर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। विराट भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स (Most Followers on Instagram in India) रखने वाले शख्स हैं, और अब वह इस मामले में जल्द ही दोहरा शतक लगाने जा रहे है।

विराट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फैंस रखने वाले एकमात्र क्रिकेटर बनने से कुछ कदम दूर हैं। कोहली के बल्ले से भले ही पिछले दो साल में कोई शतक नहीं निकला हो, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर शतक के बाद से अब दोहरा शतक लगाने को तैयार हैं।

फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली ने इन दिग्गजों को किया पीछे

विराट कोहली (Virat Kohli) मात्र क्रिकेट की दुनिया में ऐसा नाम है। जिसे विश्व भर से प्यार है। ऐसा हम इस आधार पर कह रहे हैं कि फ्लॉप होने के बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग में दिन ब दिन इजाफा होता जा रहा है। यह दावा इनसाइडस्पोटर्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि,

‘कोहली भारत के पहले शख्स बनेंगे जिनके इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स होंगे। मौजूदा समय में उनके 199 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अगले कुछ दिनों में ये आंकड़ा छू लेंगे। दुनिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वालोंं की लिस्ट में विराट से आगे अब फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, काइली जेनर, सेलेना गोम्स और ड्वेन जोहन्सन (द रॉक नाम से मशहूर रेसलर) हैं।’

इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से कितना कमाते हैं कोहली?

खबरों के अनुसार, कोहली की कमाई की बात की जाए तो पूर्व भारतीय कप्तान कोहली इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाई के मामले में 19वें स्थान पर है। वह भारत में इंस्टाग्राम पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। विराट एक पेड इंस्टाग्राम पोस्ट के करीब 680000 डॉलर चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 127 मिलियन डॉलर (लगभग 950 करोड़) है।

Tags: डबल सेंचुरी, फॉलोअर्स, विराट कोहली,
Exit mobile version