विराट कोहली ने शेयर कर दिया ऐसा वीडियो फैंस से होना पड़ गया जमकर ट्रोल, देखें वीडियो

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट जगत के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। आज पूरी दुनिया में विराट के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। अपने शानदार खेल से विराट ने सिर्फ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हीं नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट को भी कई ऊचाईयां दी हैं। विराट का अभी मौजूदा फॉर्म परेशान करने वाला हैं। विराट कोहली अभी इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का हिस्सा थे जहां वो खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, इसके बाद होने वाले वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में विराट को आराम दिया गया हैं।
विराट का हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें कोहली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन फैंस ने विराट के डांस पर एक अलग ही प्रकार से प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी हैं।
विराट कोहली ने शेयर किया डांस का विडियो हो गए ट्रोल
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) सोशल मीडिया के सुपरस्टार हैं। उनकी कोई फोटो हो या विडियो आते ही चर्चा का विषय बन जाती हैं। विराट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट में डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया हैं। कुछ फैंस इसे पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ फैंस के बीच विराट कोहली निशाने में आ गए हैं।
दरअसल विराट कोहली इस वक्त काफी ज्यादा खराब फ़ॉर्म से जूझ रहे हैं। जिसके बाद उनका ऐसा विडियो देखना फैंस को रास नहीं आ रहा हैं। विराट का 28 सेंकड के डांस का वीडियो चर्चा का विषय बनता जा रहा हैं। फैंस ने विराट को बुरी तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं। फैंस का कहना हैं कि वह इतने परेशान हैं कोहली को लेकर, और विराट डांस कर रहे हैं।