विराट कोहली ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 14 साल, वीडियो शेयर कर अपने शानदार सफर की दिखाई झलक

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने क्रिकेट के मैदान मे अपनी मौजूदगी से गहरी छाप छोड़ी हैं, खेल के प्रति उनके जुनून को देखकर पूरी दुनिया ने उन्हें सराहते हुए खूब प्यार दिया हैं। आज विराट कोहली को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए 14 साल हो गए, ठीक 14 साल पहले विराट ने श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ अपना भारतीय डेब्यू किया था। इस खास मौके पर विराट ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो अपने 14 साल की जर्नी को शेयर किया हैं।
आज ही के दिन 14 साल पहले विराट कोहली ने किया था डेब्यू
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के रिकॉर्ड्स के बारे में बखान करने की जरूरत नहीं हैं, उनका नाम ही उनके द्वारा किए गए कारनामों को जताने के लिए काफी हैं। क्रिकेट के मैदान में उन्होने अपने शानदार खेल से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं। रन मशीन, किंग कोहली, चेज मास्टर इन जैसे नामों से मशहूर होकर उन्होने फैंस के दिल मे खास जगह बनाई हैं। विराट ने आज ही के दिन 18 अगस्त को 14 साल पहले अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
विराट ने साल 2008 में श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) के साथ भारत की पारी की शुरूआत करते हुए अपने सफर की शुरूआत की थी। विराट ने भारत को उसी साल अंडर-19 विश्व कप जीतवाया था। जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि किंग कोहली का डेब्यू उतना शानदार नहीं रहा था। कोहली अपने पहले मैच में 22 गेंदों पर 12 रन बनाकर आऊट हो गए थे।
भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ उस मैच में बुरा हाल था, भारत ने 146 रन पर ऑलआऊट हो गई थी। श्रीलंका ने 8 विकटों से वह मुकाबला जीता था। लेकिन विराट कोहली ने वहां से पीछे मुड़कर नहीं देखा। तभी तो आज वो क्रिकेट के सबसे बड़े बादशाह के रूप में शुमार हैं। विराट ने आज अपने 14 साल के शानदार सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया में एक विडियो शेयर किया हैं। विराट ने विडियो शेयर करते हुए लिखा हैं- 14 साल पहले, यह सब शुरू हुआ और यह एक सम्मान की बात हैं।
विराट कोहली के 14 साल के सफर का विडियो
विराट के बल्ले से 71वीं सेंचुरी का हो रहा इंतजार
विराट (VIRAT KOHLI) को अंतराष्ट्रीय करियर में 14 साल पूरे हो चुके हैं। इन 14 सालों में विराट को बल्ले से 70 सेंचुरी निकली हैं। वह सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKR) के बाद भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होने ज्यादा शतकीय पारी खेली हैं। सचिन के नाम 100 शतक का रिकॉर्ड हैं। विराट कोहली पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए भी नजर आ रहे हैं।
तीन साल हो चुके हैं विराट के बल्ले से शतक नहीं निकले हैं। विराट अभी ब्रेक पर हैं वह सीधा एशिया कप (ASIA CUP) में भारत का हिस्सा बनते दिखाई देंगे। फैंस विराट के 71वें सेंचुरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद रहेगी कि विराट वापस से अपने उस रूप मे दिखें, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,