विराट कोहली को अब लेना पड़ेगा संन्यास? एशिया कप 2022 में भी हुए फ़्लॉप, तो न कप्तान न गांगुली कोई नहीं बचा पायेगा किंग कोहली को

By Akash Ranjan On August 2nd, 2022
विराट कोहली को अब लेना पड़ेगा संन्यास? एशिया कप 2022 में भी हुए फ़्लॉप, तो न कप्तान न गांगुली कोई नहीं बचा पायेगा किंग कोहली को

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर इन दिनों क्रिकेट जगत में बाजार गर्म है, भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से बीते शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का का ऐलान किया गया। बीसीसीआई की ओर से इस दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों का दल तैयार किया गया है, जिसकी कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में होगी।

कयास लगाए जा रहे थे कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी इस दौरे पर जा सकते हैं और अपनी खोई हुई लय को तलाश कर सकते हैं। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) और टी20 विश्वकप 2022 (T20 WC 2022) से पहले किंग कोहली अपनी विंटेज फॉर्म में वापसी कर पाएंगे या नहीं।

विराट कोहली का चल रहा है खराब दौर

विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले 2 साल से खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल (IPL) 2022 में जरुर कुछ अच्छी पारियां खेली, लेकिन वो ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सके जैसा करने के लिए वो जाने जाते हैं। विराट कोहली के इस खराब प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें आराम के नाम पर लगातार ड्राप किया जा रहा है।

विराट कोहली अंतिम बार इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नजर आए थे। पहले विराट कोहली को वनडे सीरीज से बाहर किया गया और फिर उन्हें टी20 से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब खबर आ रही है कि विराट कोहली को एशिया कप में मौका दिया जाएगा। विराट कोहली ने खुद चयनकर्ताओं से इस बाबत बात की थी।

नहीं चला बल्ला तो लेना होगा संन्यास

नहीं चला बल्ला तो लेना होगा संन्यास

विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रशंसको के लिए एक बुरी खबर आ रही है। खबरों की माने तो विराट कोहली को एशिया कप 2022 में चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनसमिति अंतिम मौका देगी। अगर विराट कोहली ने इस एशिया कप 2022 में खराब प्रदर्शन किया तो उनका टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2022 के टीम से बाहर होना तय है।

पूर्व भारतीय विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पहले ही कह दिया है कि विराट कोहली लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं ऐसे में उन्हें कब तक भारतीय टीम अपने साथ रखेगी। विराट कोहली को ड्राप कर घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए भेज देना चाहिए और जब वो फॉर्म में वापसी करते हैं, तो ही दोबारा टीम में जगह मिलनी चाहिए। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने विराट कोहली को बैक किया है। लेकिन एशिया कप 2022 के बाद ये दोनों भी विराट कोहली को नहीं बचा पायेंगे।

Tags: एशिया कप 2022, टी20 विश्वकप 2022, टीम इंडिया, विराट कोहली,
Exit mobile version