IND vs SL: विराट कोहली ने शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के इन 2 विश्व रिकॉर्ड को दे डाली चुनौती, साल 2023 में रचेंगे इतिहास

By Adeeba Siddiqui On January 11th, 2023
विराट कोहली

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने आज श्रीलंका के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. आज के इस मुकाबले में उनके बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने मिली. ये शतक उनके वनडे इंटरनेशनल करियर का 45वां शतक रहा. विराट कोहली की 113 रनों की शतकीय पारी ने भारत के श्रीलंका के खिलाफ बने 373 रनों की स्कोर में बड़ा योगदान दिया.

वनडे सीरीज में इससे पहले विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक जड़ा था वहीं अब इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ भी उनका बेहतरीन फॉर्म देखने मिला. कोहली का फॉर्म फिलहाल बेहतरीन बना हुआ है और उनके इस गजब के फॉर्म और प्रदर्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं की विराट साल 2023 की अंत तक सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ते नजर आएंगे.

तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का मौजूदा फॉर्म बेहतरीन बना हुआ है और इस बात का प्रमाण उन्होंने आज श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में ही दे दिया है. आज विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने मिली. इसी के साथ कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड के एक कदम और करीब आ गए हैं.

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में इंटरनेशनल वनडे मैच में 50 शतक जड़े हैं. वहीं बात करें विराट की तो उनके द्वारा इंटरनेशनल वनडे मैच में अब तक 45 शतक जड़े गए हैं. इसी के साथ आपको बता दें की साल 2023 में भारतीय टीम को ज्यादा से ज्यादा वनडे मैच खेलने हैं, ऐसे में मुमकिन है की साल के अंत तक विराट कोहली अपने दमदार फॉर्म और प्रदर्शन से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ते नजर आएं.

विराट कोहली की बेहतरीन पारी

श्रीलंका के खिलाफ भारत के आज के इस वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया. आज इस मैच में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने मिली. कोहली ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 113 रनों की पारी खेली और सबको प्रभावित किया. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का भी देखने मिला.

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 का रहा. विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का ये 73वां शतक रहा. उनके अलावा आज के मैच में श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी जम कर बोला. उन्होंने इस मैच में 83 रनों की पारी खेली और साथ ही युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 70 रनों की पारी खेली.

वनडे मैच में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची

सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 266 मैच, 45 शतक
रोहित शर्मा- 236 मैच, 29 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची

सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 484 मैच, 73 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

Tags: विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,