Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के जन्मदिन पर पूरे देश में लगा किंग साइज़ पोस्टर, हैदराबाद से लेकर पश्चिम बंगाल तक देखें तस्वीरें

By Akash Ranjan On November 5th, 2022
विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) आज पूरे 34 साल के हो गए हैं। दुनिया भर से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। विराट कोहली ने शनिवार को मेलबर्न में केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। भारत में भी फैंस उनका बर्थडे मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने कोच के साथ काटा बर्थडे केक, खाने के लिए बच्चों की तरह टूट पड़े हार्दिक, देखें किंग कोहली के 34वें जन्मदिन का वीडियो

इस दौरान हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई जगहों पर सड़क पर उनके बड़े- बड़े कटआउट लगाए गए। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पश्चिम बंगाल में विराट कोहली हेल्‍प फाउंडेशन और फैन क्‍लब ने उनका कट आउट लगाया।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोहली के बर्थडे पर उनका 40 फुट लंबा पोस्‍टर शहर के बीच अपार्टमेंट पर लगाया गया।

हैदराबाद में फैंस ने कोहली का काफी बड़ा कटआउट लगाया। फैंस तो इसे किसी भी क्रिकेटर का सबसे बड़ा कटआउट भी बता रहे हैं।

Tags: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, विराट कोहली, विराट कोहली जन्मदिन,