ASIA CUP 2022: 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़त के लिए विराट कोहली जमकर बहा रहे पसीना, वायरल हुआ वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On August 11th, 2022
ASIA CUP 2022: 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़त के लिए विराट कोहली जमकर बहा रहे पसीना, वायरल हुआ विडियो

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) में एक्शन में दिखाई देने वाली हैं। भारतीय टीम इस लीग में अपने टूर्नामेंट की शुरूआत 28 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार मुकाबले से करेगी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) के बाद से खेलते हुए दिखाई नहीं दे रहे थे। एशिया कप से वापसी करते दिखाई देंगे। एशिया कप हो या बड़े टूर्नामेंट विराट का प्रदर्शन भारत के लिए हमेशा शानदार ही रहा हैं।

विराट को पाकिस्तान (PAKISTAN)  के खिलाफ बल्लेबाजी करना और भी ज्यादा पसंद हैं। ऐसे में जब विराट वापसी करेंगे तो अपना विस्फोटक फॉर्म दिखाना चाहेंगे। हाल ही में विराट कोहली एशिया कप के लिए अभ्यास करते नजर आए। जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं-

विराट कोहली ने एशिया कप के लिए शुरू की तैयारी

विराट कोहली (VIART KOHLI) का बल्ला पिछले कुछ सालों से शांत सा रहा हैं। हाल ही में भारतीय दौरों में उनको एक शुरूआत तो मिल रही था, लेकिन वो जल्दी विकेट खोते नजर आ रहे थे। विराट का खराब फॉर्म से जूझना फैंस के लिए चिंता का बादल बनते जा रहा हैं। विराट इंग्लैंड दौरे के बाद वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए। विराट पाकिस्तान (PAKISTAN)  के खिलाफ एशिया कप में मैच से वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं।

विराट का पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच 100वां टी20 मैच होने वाला हैं। जिसके चलते एशिया कप में सबकी नजतें विराट पर ही टिकी हुई रहने वाली हैं। विराट की भी कोशिश यही रहेगी की वो फैंस को निराश करते हुए बिल्कुल नजर ना आए। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से हो रहा हैं। भारतीय टीम 28 अगस्त को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलते हुए नजर आएगी।

विराट कोहली इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। सोशल मीडिया में विराट कोहली का का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें विराट कोहली अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली इंडोर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से विराट ने बीकेसी कॉम्पलेक्स में अपना तैयारी शुरू कर दी हैं।

यहां देखें विडियो

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,