विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी के साथ उत्तराखंड (Nainital Uttarakhand) में हैं। कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है। वह अगले महीने यानी दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में लौटेंगे। उत्तराखंड के पहाड़, मौसम, वादियां, हवा, आम लोगों समेत फिल्मी सितारों को भी काफी प्रभावित करती हैं।

दुनियाभर से लोग यहां की भूमि के बारे में जानने और यहां की वादियों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। लोगों के दिल में यहां के देवी-देवताओं को लेकर भी असीम श्रद्धा है, जिसकी वजह से वह उनके दर्शन के लिए आते रहते हैं। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के उत्तराखंड पहुंचे पर सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने सीने पर लिखवाया पत्नी अनुष्का का नाम, लम्बे वक़्त के बाद मिले जोड़े ने कुछ इस तरह जताया प्यार! यहाँ देखें वायरल VIDEO

विराट कोहली ने किए बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। जिसकी वजह से वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा सके। वहीं विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

वह इस समय उत्तराखंड के हसीन वादियों में अपना समय बिता रहे हैं। वहीं बीते बुधवार की शाम को यह खबर सामने आई कि विराट और अनुष्का तीन दिन के निजी दौरे पर हैं। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि विराट और अनुष्का कुमाऊं के न्याय देवता गोल्ज्यू के दर्शन करेंगे।

उत्तराखंड में विराट अनुष्का

गुरुवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक और तस्वीर आई, जिसमे वह अपने कुछ फैंस के साथ फोटो खिंचवाते दिखे। फोटो में कोहली ने ब्लैक रंग की जैकेट और सर्दी की टोपी पहन रखी है, अनुष्का ने भी काले रंग की जैकेट और शॉल पहन रखी है।

विराट कोहली उत्तराखंड में बाबा नीम करौली महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे। यहाँ फैंस ने अपने चहेते क्रिकेट के साथ सेल्फी खिंचवाई, विराट ने भी अपने फैंस को फोटो खिंचवाने से नहीं रोका।