मुंबई की गलियों में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का संग भागते हुए आये नज़र, फैंस ने किया पीछा, वायरल हुआ VIDEO

By Akash Ranjan On August 20th, 2022
मुंबई की गलियों में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का संग भागते हुए आये नज़र, फैंस ने किया पीछा, वायरल हुआ VIDEO

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) संग मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर बाइक राइड का लुत्फ उठाते नजर आए। हालांकि इस कपल (Virushka) को हर कोई नहीं पहचान पाया, ऐसा इसलिए क्योंकि इस कपल ने अपने सर पर हेलमेट पहन रखे थे, जिससे लोगों को उन्हें पहचानने में मुश्किल हुई। लेकिन इसी बीच फैंस ये कहे रहे है कि भला ऐसा भी क्या कारण रहा जो इन सेलेब्स को मुंह छिपाते हुए जाना पड़ा।

वहीं यूरोप की यात्रा से वापस आकर विराट कोहली (Virat Kohli) ने नेट्स और जिम में पसीना बहाना शुरु कर दिया है। कोहली ने आगामी एशिया कप (Asia Cup) के लिए स्पेशल डाइट लेनी शुरु कर दी है। साथ ही कह सकते हैं कि इन दिनों कोहली एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

मुंबई की सड़कों पर मुंह छुपाते दिखें विराट कोहली और अनुष्का

 

 

इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच शनिवार को विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई घूमने निकले, लेकिन अपनी पहचान छुपाते हुए उन्होंने अपने चेहरे को हेलमेट से ढका हुआ था ताकि बाकी लोगों और मीडिया को इसकी भनक ना लगे।

लेकिन इन सभी चीजों के बावजूद कपल को मुंबई में अनोखे अंदाज में मीडिया के कैमरों और आम पब्लिक ने स्पॉट कर लिया। जिसके बाद सभी ने उनकी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।

यहां देखें वीडियो –

एशिया कप 2022 में खेलते नजर आएंगे विराट कोहली

वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) काफी समय से मैदान से दूर हैं। उन्हें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था। इसके बाद अब पूरा देश एशिया कप में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठा है। गौरतलब है कि, कोहली पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

विराट ने 2019 में आखिरी सेंचुरी बनाई थी तब से उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं बना है। अभी हाल ही में उन्होंने अपने शतक के सूखे के 1000वां दिन पूरा किया। इसलिए आगामी एशिया कप में उनके फैंस और पूरा क्रिकेट जगत उनकी फॉर्म वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।

Tags: अनुष्का शर्मा, मुंबई, विराट कोहली,