IND vs ENG: अंपायर की यह हरकत विराट कोहली को कतई नहीं हुई बर्दाश, लाइव मैच में कोहली गुस्से से हुए लाल, देखें वायरल वीडियो
IND vs ENG: अंपायर की यह हरकत विराट कोहली को कतई नहीं हुई बर्दाश, लाइव मैच में कोहली गुस्से से हुए लाल, देखें वायरल वीडियो

विराट कोहलीः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन चल रहा हैं। भारत पहली पारी में 416 के स्कोर तक पहुंची थी। कल दूसरे दिन के तीसरे सेशन के अंत तक इंग्लैंड भारत के गेंदबाजों के आगे 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना पाई थी। आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका हैं।

जॉनी बेयस्टो के शानदार बल्लेबाजी के दम से इंग्लैंड आगे बढ़ती दिख रही हैं। इंग्लैंड की चल रही पारी के बीच विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अंपायर पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं जिसका विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या हैं पूरा माजरा-

बीच मैदान में अंपायर पर बुरी तरह भड़क पड़े विराट कोहली

Virat Kohli: Umpire's pitching on the field Kohli: You field, I mean umpire Modtane Virat | Virat Kohli Angry and taking a swipe at an umpire saying he is willing to swap

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच टेस्ट मैच का कल 2 जुलाई को दूसरा दिन चल रहा था। कल इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू की थी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) एक विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें वो अंपायर पर बरसते नजर आ रहे हैं। दरअसल बात इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर की हैं। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) चौथा ओवर डाल रहे थे। शमी ने ओवर डालने के लिए रनअप लिया और क्रिज पर आगे बढ़ ही रहे थे।

तभी अंपायर अलीम डार ने शमी को रोक दिया। हालांकि शमी गेंद फेंक चुके थे, लेकिन क्रिज पर मौजूद खिलाड़ी जैक क्राली स्टंप्स से दूर हो गए. फिर विराट कोहली अंपायर के इस फैसले पर बुरी तरह भड़कते नजर आए। क्योंकि इससे शमी को चोट भी लग सकती थी। इसके बाद सभी खिलाड़ी जब ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हैं। तब विराट कोहली स्टंप माइक में यह कहते हुए नजर आते हैं कि- अरे, बॉल के बीच में कैसे रोक सकते हैं यार….

यहां देखें विडियो