विराट कोहली समेत इन 5 खिलाड़ियों के जीवन पर बननी चाहिए फिल्म, बॉक्स-ऑफिस पर कमाई करने के साथ-साथ लोगों को देगी प्रेरणा

विराट कोहलीः भारत (INDIA) में क्रिकेट (CRICKET) और सिनेमा कितना लोकप्रिय हैं यह बात हम सब जानते हैं। सिनेमा की दुनिया में जब क्रिकेट से जुड़ी फिल्में आई हैं, उसे लोगों ने खूब प्यार दिया हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) की जीवनी पर आधारित फिल्म के बाद 1983 विश्व कप (1983 WORLD CUP) जीतने की कहानी भी हमने बड़े पर्दे पर देखी हैं।
हाल ही में भारतीय महिला खिलाड़ी मिताली राज (MITHALI RAJ) और झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) के ऊपर बनने वाली कहानी को भी हम जल्द बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। आज हम आपको उन क्रिकेटरों के बारे में बताने वाले हैं जिनके जीवन के ऊपर फिल्म बननी चाहिए।
1. विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) दुनिया में ऐसा कोई शख्स नहीं होगा जिन्हें विराट का नाम नहीं पता होगा या फिर उन्हें जानता नहीं होगा। विराट की प्रसिध्दि जगजाहित कर देती हैं कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं। विराट कोहली दुनिया के मात्र एकलौते क्रिकेटर हैं जिनके सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम मे 200 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं।
विराट कोहली की प्रसिध्दि बताती हैं कि उन्होंने ये मुकाम कितनी मेहनत से हासिल किया होगा। विराट का क्रिकेट करियर भी उनके नाम की तरह ही विराट ही रहा हैं। शुरूआती दिनों में विराट आक्रमक तरीके से मैदान में दिखाई देते थे। लेकिन अब विराट में काफी बदलाव आ चुका हैं।
विराट कोहली की कहानी को दुनिया के सामने जरूर आने चाहिए ताकि लोग अपने फेवरेट खिलाड़ी के जीवन के उन लम्हों के बारे में जान कर लोग विराट के जीवन से और भी ज्यादा जुड़ जाए। विराट कोहली की कहानी लोगों को प्रेरणा देने का काम करती नजर आएगी।
2. युवराज सिंह

युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) कितने महान और प्रतिभावान खिलाड़ी हैं यह बात हर कोई जानता हैं। युवराज सिंह 2007 और 2011 में विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। युवराज सिंह की मौजूदगी ने भारत को चैंपियन बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई हैं। 2007 विश्व कप के दौरान युवराज ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया था।
चैंपियन खिलाड़ी ने अपनी डिंदगी में सबसे बड़ी जीत कैंसर से जीती हैं। इस घातक बीमारी को मात देकर उन्होने वापस से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। युवराज सिंह की कहानी प्रेरणादायक हैं अगर ये बड़े पर्दे पर आई तो लोग इसे देकर गर्व महसूस करेंगे कि वो युवराज सिंह के फैन हैं।
3. पालवंकर बालू

पालवंकर बालू (PALWANKAR BALU) भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं। पालवंकर बालू एक दलित क्रिकेटर थे। इन्होने साल 1892 में अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी। शुरूआती दिनों में ये क्रिकेट ग्राऊंड को साफ और पिच व नेट्स पर काम किया करते थे। यही काम करते करते पालवंकर बालू भारतीय टीम का हिस्सा बन गए। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने 18.84 की औसत से 114 विकेट अपने नाम किए हैं।
4. भागवत चंद्रशेखर

भागवत चंद्रशेखर (BHAGWAT CHANDRASHEKHAR) की गिनती भारत के सबसे महान स्पिनरों में होती हैं। बचपन में पोलियों जैसी बीमारी का शिकार होने के बावजूद बी उन्होने हार नहीं मानी भागवत जिस हाथ से बॉलिंग करते थे उनका वहीं हाथ पूरी तरह से खराब हो गया था।
बागवत ने भारत के लिए 58 टेस्ट मैचों में 242 विकेट लिए हैं। साल 1971 में इंग्लैंड के किलाफ ऐतिहासिक जीत में बागवत ने अहम योगदान दिया था। भागवत ने 104 रन देकर 12 खिलाड़ियों को आऊट किया था। इसके अलावा भागवत भारत की पहली विदेथी सीरीज में भी जीत का हिस्सा था। भारत ने साल 1978 में आस्ट्रेलिया को हराया था।
5. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के अहम सदस्य हैं। अश्विन टेस्ट और टी-20 क्रिकेट में भारत को अपना अहम योगदान देते नजर आते हैं। अश्विन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। इंजिनियरिंग करने के बाद अश्विन बारतीय टीम का हिस्सा बने थे। अश्विन की गिनती तेजतर्रार और स्ट्रांग माइंड वाले खिलाड़ियों में होती हैं। अश्विन अब गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कमाल करते दिखाई देते हैं। हाल ही में आईपीएल 2022 के सीजन में हमने अश्विन को कमाल की बैटिंग करते हुए देखा हैं।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,