Virat Kohli के 103 मीटर लंबे छक्के ने छुड़ाए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के पसीने, शॉट देखकर रह गए हैरान

By Sameeksha dixit On May 19th, 2023
Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. इस मुकाबले में सबसे शानदार प्रदर्शन अगर किसी टीम का रहा है तो वो अभी तक गुजरात की टीम है. गुजरात प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है. बता दें की, आईपीएल का मुकाबला अब और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. ऐसे में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है.

Virat Kohli की शतकीय पारी देख सोशल मीडिया पर आया सैलाब, फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं

आईपीएल का 65वां मुकाबला RCB और SRH के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी की शानदार जीत हुई. मुकाबला जीतने के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी की बात हो रही है तो वो प्लेयर है किंग कोहली. काफी वक़्त से कोहली खराब फॉर्म में चल रहे थे लेकिन इस साल उनकी फॉर्म बेहतर होते हुए नज़र आ रही है.

इसी मुकाबले में विराट ने शानदार पारी खेली है. बता दें की, कोहली ने 63 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर दिया और सभी को मुरीद बना लिया. विराट कोहली ने इस पारी में 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. एक छक्का इसमें से 103 मीटर लंबा था. अब इस छक्के की तारीफ खूब जमकर हो रही है.

कोहली के छक्के के मुरीद हुए स्टेडियम में बैठे दर्शक

भले ही ये मैच SRH के होम ग्राउंड पर हुआ हो लेकिन विराट कोहली का जलवा वहां भी बरकरार रहा. कोहली (Virat Kohli) ने शतकीय पारी खेली तो सभी दर्शक खुशी से झूमने लगे. विराट ने जो 103 मीटर लंबा छक्का मारा उसमें नीतिश रेड्डी की पहली गेंद पर कोहली ने लेग साइड में जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को सीधा डीप मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाया.

इस छक्के के बाद टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी हैरान रह गए और उन्होंने  भी कोहली की तारीफ की. इसी के साथ बता दें की, विराट (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कोहली की इस विराट पारी के उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ की.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट सेंचुरी के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को किया विडियो कॉल, उन्होंने दिए ऐसे रिएक्शन

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, आईपीएल 2023 . रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, क्रिकेटर विराट कोहली,
Exit mobile version