शेन वॉटसन ने बताया मौजूदा समय में क्रिकेट जगत के 5 दिग्गज बल्लेबाजो के नाम, इस भारतीय को रखा नंबर 1 पायदान पर
शेन वॉटसन ने बताया मौजूदा समय में क्रिकेट जगत के 5 दिग्गज बल्लेबाजो के नाम, इस भारतीय को रखा नंबर 1 पायदान पर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी शेन वॉटसन ने क्रिकेट पर अपने विचार रखे हैं, उनके के मुताबिक विराट कोहली अब भी मौजूदा टॉप 5 बल्लेबाजों में सबसे अव्वल है. हालांकि आज फैंस बाबर आजम और विराट कोहली की आपस में तुलना करते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि इस वक्त बाबर का बल्ला खूब रन बटोर रहा हैं. वहीं कुछ समय से विराट का बल्ला इतने रन नहीं जड़ सका जितनी फैंस को उम्मीद थी. इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रहे शेन वॉटसन का मानना है कि, विराट कोहली में अब भी जान बाकी है, वह अभी भी महान बल्लेबाजो की श्रेणी में हैं.

‘विराट कोहली मौजूदा वक्त के बेस्ट बल्लेबाज’

बता दें कि, टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला पिछले 3 साल से शतक के लिए तरस रहा हैं. कोहली लगातार फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं. कई दिग्गज तो अब ये भी कहने लगे हैं कि, विराट कोहली को अब फैब-4 का हिस्सा भी नहीं मानना चाहिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर वॉटसन की राय इससे जरा हटके हैं. वॉटसन के मुताबिक कोहली मौजूदा बल्लेबाजों में सबसे बेस्ट बैट्समैन हैं. वहीं उनकी टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ होते लेकिन उनकी जगह बाबर आजम ने ले ली हैं.

शेन वॉटसन ने कहा कोहली के बाद है बाबर का नंबर

शेन वॉटसन ने बात करते हुए कहा कि-

“स्टीव स्मिथ फिलहाल अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. मेरा हिसाब से वे बॉलर्स पर वह दबाव नहीं बना पा रहे हैं. स्मिथ के प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं बाबर आजम मौजूदा समय में बेस्ट फॉर्म से गुजर रहे हैं. लेकिन उनके टेस्ट में और भी बेहतर करने की उम्मीद है. इस वजह से मैं बाबर को विराट के बाद दूसरे नंबर पर रखता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि,

“केन विलियमसन की कोहनी में इंजरी हुई थी और वो सिर्फ बैटिंग करना और बॉलर्स पर दवाब बनाना जानते हैं। वहीं जो रूट भी हैं जिनके पास कुछ ही समय है। “

READ MORE: Rohit Sharma की कप्तानी में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिल पाया मौका, टीम इंडिया में खेलने के लिए देख रहे हैं अभी तक रास्ता