विराट कोहली की भाभी सुंदरता के मामले में अनुष्का शर्मा को देती हैं टक्कर, उनके फोटोज हुए अब वायरल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी अक्सर ही किसी न किसी न वजह से सुर्ख़ियों में रहती है. बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था, फिर दोनों ने साल 2017 को इटली में एक दूसरे से शादी कर ली थी. दोनों को एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम ‘वामिका’ है. आज हम आपको विराट की भाभी के बारें में जानकारी देने जा रहे है, जो की किसी हेरोइन से कम नहीं है.
विराट कोहली की भाभी ने अनुष्का शर्मा को खूबसूरती के मामले में दी टक्कर

एक तरफ जहां विराट कोहली की पत्नी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की खूबसूरती के लाखो लोग कायल है वहीं आपको बता दें विराट कोहली के बड़े भाई विकास की वाइफ चेतना कोहली ने खूबसूरती के मामले में कई सारी एक्ट्रेसस को पीछे छोड़ दिया है. इंडियन क्रिकेटर विराट की भाभी बला की सुन्दर है.
अभी हाल ही में सोशल मीडिया की एक फोटो में विराट कोहली अपनी भाभी के साथ दिखाई दिए थे. इस फोटो को लोगो ने काफी ज्यादा लाइक किया है. इस फोटो को देखकर कुछ लोगो ने अनुष्का शर्मा से विराट की भाभी की तुलना की और कहा कि विराट कि भाभी खूबसूरती के मामले में अनुष्का को टक्कर दे सकती है. कुछ ने कहा कि वो अनुष्का शर्मा से ज्यादा सुन्दर है.
आईपीएल के वक्त विराट कोहली की भाभी आई थी नज़र

आपको बता दें विराट की भाभी को आरसीबी के मैच के समय पहली बार स्टेडियम में देखा गया था. चेतना कोहली काफी ज्यादा स्मार्ट है साथ ही वो खुद को फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाईट फॉलो करती है. अनुष्का शर्मा और चेतना कोहली को कई बार एक साथ शॉपिंग करते हुए भी देखा गया है. विराट कोहली और उनकी भाभी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है, साथ ही अनुष्का और चेतना के बीच भी एक अच्छा रिश्ता है.
