Virat Kohli- Gautam Gambhir के बीच हुई लड़ाई का खुल गया असली राज, पढ़ लीजिए दोनों के कहे एक-एक शब्द

Virat-Gambhir

Virat-Gambhir: आईपीएल 2023 में इस वक़्त सबसे ज्यादा जिक्र विराट कोहली और गौतम गंभीर (Virat-Gambhir) की लड़ाई का हो रहा है.  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और  लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 1 मई 2023 को 43 वां मैच खेला गया. जब से विराट और गंभीर की लड़ाई हुई है दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. आइए जानते हैं इनके झगड़े की असली वजह.

Virat-Gambhir की लड़ाई पर हुआ बड़ा खुलासा

बता दें की, हाल ही में विराट कोहली और गौतम गंभीर (Virat-Gambhir) के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था. बता दें की, इस झगड़े के बाद से कोहली और गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे थे. दोनों की लड़ाई के बीच एक चश्मदीद ने बताया की आखिर असल में क्या हुआ.

वैसे इस लड़ाई को, कुछ इसे बचपना कह रहे हैं तो कुछ लोगों को इस प्रतिद्वंद्विता में मसाला मिल रहा है जबकि कुछ का मानना है कि जेंटलमैन गेम में इस तरह की घटनाओं से बचना चाहिए.

चश्मदीद ने बताई पूरी घटना, जाने क्या-क्या हुआ

विराट और गौतम गंभीर (Virat-Gambhir) की लड़ाई कोई आज की नहीं है. 2013 में भी जब दोनों के बीच लड़ाई हुई तो इसी तरह से बवाल हुआ था. बता दें की, उस वक़्त गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स में थे.

चश्मदीद ने बताया है की,

“गौतम ने कहा कि क्या बोल रहा है बोल. इस पर विराट ने कहा कि मैने आपको कुछ बोला ही नहीं, आप क्यों घुस रहे हो. इस पर गौतम ने कहा कि तूने अगर मेरे प्लेयर को बोला है तो मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दिया है और विराट ने इस पर कहा कि तो आप अपनी फैमिली को संभालकर रखिए. गंभीर ने कहा कि तो अब तू मुझे सिखाएगा. इसके बाद दोनों को अलग किया गया.”

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: लखनऊ में बाउंड्री लाइन पार कर Virat Kohli से मिलने पहुंचा फैन, वीडियो देखकर गौतम गंभीर को लगेगा बहुत बुरा