212 सालो का टूट गया रिकॉर्ड, मात्र 6 रनों पर ही सिमट गई टीम, 8 बल्लेबाज तो नहीं खोल पाए खाता

विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंडर-16 का मैच खेला गया। इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार गेम खेलकर दुश्मन टीम के छक्के छुड़ा दिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड द बीएस की टीम के नाम पर दर्ज था जो साल 1810 में 6 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी।
इन टीमों के बीच खेला गया मैच
मध्य प्रदेश और सिक्किम के बीच विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंडर-16 का मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच सूरत के जिमखाना स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने स्कोरबोर्ड पर 414 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
इसके जवाब में सिक्किम की टीम ने 43 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद दूसरे पारी में सिक्किम की पूरी टीम सिर्फ 6 रन बना कर ऑलआउट हो गई। इस वजह से मध्य प्रदेश यह मैच पारी और 365 रनों से जीत गई।
मध्य प्रदेश टीम ने दिखाया गेंदबाजी का कमाल
मध्य प्रदेश की टीम की जोरदार गेंदबाजी के कारण टीम के हाथ जीत का ताज लगा। गिरिराज शर्मा और आलिफ हसन ने शानदार गेंदबाजी कर सिक्किम को 365 रनों से हरा दिया। आपको बता दें कि गिरिराज शर्मा ने 1 रन देकर सिक्किम के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। वहीं, रही सही कसर आलिफ हसन ने पूरी कर दी। उन्होंने 5 ओवर में 4 खिलाड़ियों के विकेट चटकाए।
सिक्किम की टीम नई है, इसलिए भी उनकी ओर से ऐसा परफॉर्मेंस देखने को मिला है। टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए खिलाड़ी घरेलू मैचों में शानदार परफॉर्मेंस करते हैं। इससे पहले भी विजय हजारे ट्रॉफी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल ने शानदार परफॉर्मेंस दिया था। सूर्यकुमार यादव भी टीम में अपनी घरेलू मैचों की परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
Tags: टीम इंडिया, मध्य प्रदेश बनाम सिक्किम, विजय मर्चेंट ट्रॉफी,