वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND 1st ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला क्वीन्स पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान निकोलस पूरन और शिखर धवन आमने-सामने थे।
वही मैच में जब वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ विकेट लेने में नाक़ाम दिख रहे थे तभी कप्तान पूरन ने सुपरमैन बन कर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का कैच पकड़ा और चीते जैसी रफ्तार दिखा कर शुभमन गिल (Shubman Gill) रन आउट किया।
शुभमन गिल अर्धशतकीय पारी खेल कर हुए रन आउट
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच जब टॉस का सिक्का उछाला गया तब वह निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के पक्ष में गिरा। जिसके बाद कैरेबियन कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया (Team India) की टीम की शुरुआत बेहद ही शानदार रही।
टीम की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन टीम के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) अर्धशतकीय पारी खेल के ही रन आउट हो गए। शुभमन गिल अल्ज़ारी जोसेफ (Alzarri Joseph) की गेंद पर एक आसान सिंगल लेना चाहते थे उन्होंने किया भी वैसा ही। लेकिन अचानक पूरन ने चीते जैसी रफ़्तार अपना कर गेंद पकड़ा और गेंद को विकेट की ओर फेंक दिया और गिल रन आउट हो गए।
Shubman Gill is run out by Nicholas Pooran.#WIvIND #INDvsWI pic.twitter.com/g0Es1n4or1
— CRICKET VIDEOS🏏 (@Abdullah__Neaz) July 22, 2022
निकोलस पूरन ने सुपरमैन की तरह लपका कैच
वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया का तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के रूप में गिरा। निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने सुपर मैन बनकर उनका कैच पकड़ा। अय्यर ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और 5 चौके की मदद से 54 रन बनाकर जी मोती का शिकार बने।
India losing their momentum after a fine start!
Shreyas Iyer has to go back to the pavilion!
Another opportunity squandered..#ShikharDhawan #ODI #WIvIND #INDvWI #Gill #1stODIpic.twitter.com/Agr3T9BASB— OneCricket (@OneCricketApp) July 22, 2022
