VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने हिटमैन के साथ किया भारत की पारी का आग़ाज़, आउट होने से पहले लगाया ऐसा छक्का फैंस देख कर रह गए दंग

By Akash Ranjan On July 30th, 2022
VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने हिटमैन के साथ किया भारत की पारी का आग़ाज़, आउट होने से पहले लगाया ऐसा छक्का फैंस देख कर रह गए दंग

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच पहले टी20 मैच में सलामी जोड़ी के तौर पर उतारा गया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला गया। टॉस जीत कर निकोलस पूरन ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाये। जवाब में 191 रनो का पीछा करने उतरी मेज़बान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 122 रन ही बना सकी और टीम इंडिया 68 रनो से मैच जीत गई। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपनी सलामी जोड़ी सूर्यकुमार यादव को बनाया तो आइये देखते है कैसी रही दोनों की जोड़ी।

बतौर ओपनर सूर्यकुमार यादव नहीं कर पाए कमाल

बतौर ओपनर सूर्यकुमार यादव नहीं कर पाए कमाल

बतौर ओपनर सूर्यकुमार यादव नहीं कर पाए कमाल

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। दरअसल, रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने के लिए मैदान पर उतरे लेकिन सूर्या ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और छोटी सी आतिशी पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। अकील होसेन ने उनका विकेट लिया।

68 रनों से टीम इंडिया ने मैच किया अपने नाम

68 रनों से टीम इंडिया ने मैच किया अपने नाम

68 रनों से टीम इंडिया ने मैच किया अपने नाम

190 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई। भारत के संयुक्त गेंदबाजी प्रहार ने मेजबानों को किसी भी मौके पर रनचेज में बने रहने का मौका नहीं दिया। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स और शमाह ब्रुक्स ने क्रमश: 15 और 20 रन बनाए। विंडीज के बड़े-बड़े खिलाड़ी जेसन होल्डर(0), रोवमन पॉवेल(14), शिमरोन हेटमायर(14) सस्ते में चलते।

अंत में कीमो पॉल ने 19 रन बनाए लेकिन ये उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।भारत की ओर से स्पिन गेंदबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट अपने खाते में जोड़े। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। जिसके चलते विंडीज सिर्फ 122 और टीम इंडिया ने 68 रनों से मुकाबला जीतने के साथ ही सीरीज पर 1-0 की बढ़त भी बनाई।

Tags: IND vs WI 1st T20, भारत बनाम वेस्टइंडीज, सूर्यकुमार यादव,