VIDEO: शुभमन गिल ने अपनी अच्छी पारी का बड़े प्यार से घोटा गला, गेंद को मारना चाहते थे कहीं और, गेंद चली गई कहीं और

By Akash Ranjan On July 25th, 2022
VIDEO: शुबमन गिल ने अपनी अच्छी पारी का बड़े प्यार से घोटा गला, गेंद को मारना चाहते थे कहीं और, गेंद चली गई कहीं और

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भी लय में नज़र आ रहे थे। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल बदकिस्‍मत रहे। स्‍कूप शॉट खेलने में माहिर गिल मैच में गेंदबाज काइल मेयर (K Mayers) को लड्डू कैच देकर चलते बने। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बतौर कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और निकोलस पूरन आमने-सामने थे। इस मुकाबले में भारत को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के रूप में लगा जो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।

ऐसे आउट हुए शुभमन गिल

ऐसे आउट हुए शुबमन गिल

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के रूप में लगा जो अपने अर्धशतक से चूक गए। गिल ने इस मैच में 49 गेंदों का सामना किया और 5 चौके की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। यह युवा बल्लेबाज अर्धशतक से महज 7 रन दूर रह गया। दरअसल, गिल बॉल को विकेट के पीछे भेजना चाहते थे लेकिन वो गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए, गेंदबाज काइल मेयर्स के हाथों में चली गई। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत

अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत

312 रनो का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही को भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हो रहे थे। तभी पिच पर आये आलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel)। दीपक हुड्डा(33) ने भी अक्षर पटेल का साथ देने की कोशिश की। लेकिन वे भी स्पिन गेंदबाज अकील होसेन का शिकार हो गए। लेकिन अंत में अक्षर ने रौद्र रूप अपनाते हुए विंडीज के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया, उन्होंने 35 गेंदों में 64 रन बनाए जिसने टीम इंडिया को 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

Tags: भारत और वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज, शुभमन गिल,
Exit mobile version