VIDEO: वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ ‘नर्वस नाइटीज’ का शिकार हुए कप्तान शिखर धवन, शतकवीर बनने से महज़ 3 रन से चूके, देखे वीडियो

By Akash Ranjan On July 22nd, 2022
VIDEO: वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ ‘नर्वस नाइटीज’ का शिकार हुए कप्तान शिखर धवन, शतकवीर बनने से महज़ 3 रन से चूके, देखे वीडियो

भारत और वेस्टइंडीज ((IND vs WI 1st ODI) के बीच शुक्रवार यानी 22 जुलाई को त्रिनिदाद में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कर रहे हैं। मैच में विंडीज़ टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शानदार शुरुआत दिलवाई। लेकिन वह अपने वनडे करियर का 18वां शतक लगाने से महज़ 3 रन से चूक गए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कहर बन कर टूटे भारतीय ओपनर्स

वेस्टइंडीज के खिलाफ कहर बन कर टूटे भारतीय ओपनर्स

वेस्टइंडीज के खिलाफ कहर बन कर टूटे भारतीय ओपनर्स

शुक्रवार यानी 22 जुलाई को भारतीय टीम (Indian Team) वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को बेहद ही शानदार शुरुआत मिली। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने विंडीज़ टीम से खूब रन लूटे। जहां शुभमन गिल (Shubman Gill) कैरेबियन टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल कर रन आउट हुए, वहीं शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी शतक जड़ने से चुके। शिखर धवन को शमरह ब्रूक्स ने वापिस पवेलियन भेजा।

नर्वस नाइटीज का शिकार हुए कप्तान धवन

नर्वस नाइटीज का शिकार हुए कप्तान धवन

नर्वस नाइटीज का शिकार हुए कप्तान धवन

टीम इंडिया की पारी के 35वें ओवर में गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) गेंदबाजी करवाने के लिए क्रीज़ पर आए। जिसके बाद ओवर की पहली गेंद पर शिखर ने एक रन बटोरा। अगली गेंद पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक रन हासिल किया। तीसरे बॉल पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। इसके बाद मोती ने बाहर की ओर गेंद डाली, जिसपर शिखर ने स्क्वायर ड्राइव शॉट जड़ा।

ऐसे में ब्रूक्स गेंद को लपकने के लिए दौड़ लगाते हैं और गेंद को दोनों हाथों से पकड़ कर शिखर की विस्फोटक पारी का अंत का करते हैं। शिखर (Shikhar Dhawan) की पारी देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वन 97 रनों की पारी खेल कर कैच आउट हो गए।

Tags: नर्वस नाइटीज, भारत और वेस्टइंडीज, शिखर धवन,